बारिश की फुहारों के बीच 10,489 श्रद्धालुओं ने किए श्री बदरीविशाल के दर्शन

बारिश की फुहारों के बीच 10,489 श्रद्धालुओं ने किए श्री बदरीविशाल के दर्शन

बद्रीनाथ धाम

रिपोर्ट: संजय कुंवर

भू-बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार को मौसम ने दोपहर बाद अचानक करवट ली। आसमान में छाए बादलों के बीच बदरीपुरी में झमाझम बारिश की फुहारें पड़ीं, लेकिन आस्था की गर्मी के आगे मौसम की ठंडक भी फीकी पड़ गई

बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई और सिंह द्वार के आसपास दिनभर भक्तों की चहल-पहल बनी रही।

आज, 9 मई शुक्रवार को देर शाम तक 10,489 श्रद्धालुओं ने श्री बदरीविशाल जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कपाट खुलने के बाद से अब तक श्रद्धालुओं की संख्या 90 हजार से अधिक पहुंच चुकी है, जो इस बार की यात्रा में श्रद्धालुओं के उत्साह को दर्शाता है।

धाम में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है और श्रद्धालु सकुशल श्री हरि नारायण प्रभु के दर्शन कर रहे हैं। प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।