आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभुत्व बढ़ेगा। सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियां में बहुत अधिक समय व्यय होने की आशंका है। संबंधों में भी खटास आ सकती हैं। बड़े बुजुर्गों का भी उचित मान-सम्मान बनाकर रखें। किसी व्यक्तिगत समस्या की वजह से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन कुछ उचट सकता है।
व्यवसाय- वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्य करते समय पक्का बिल रखना अति आवश्यक है। आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन रही है। नौकरी में एक्स्ट्रा काम रहेगा।
लव- काफी समय बाद किसी दोस्त का मेल-मिलाप खुशी प्रदान करेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह की योजनाएं भी बनेगी। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें। क्योंकि किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका लग रही है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। जमीन-जायदाद और निवेश जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। संतान संबंधी कोई खुशखबरी भी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- किसी से भी अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर करना उचित नहीं है, क्योंकि कोई अपना ही नजदीकी मित्र धोखा या ठगी कर सकता है। किसी भी समारोह आदि में जाते समय अपनी वस्तु की संभाल खुद करें। कोई नुकसान होने पर उसके जिम्मेदार आप खुद ही रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण डील भी हो सकती हैं है। मार्केटिंग संबंधी कार्य थोड़ी सी ही मेहनत से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों की अधिकारी वर्ग से मित्रता लाभप्रद रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण रहेगा। विवाह, सगाई जैसे कार्यों संबंधी व्यस्तता भी रहेगी।
स्वास्थ्य- इलेक्ट्रिकल उपकरणों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि किसी प्रकार की चोट या एक्सीडेंट की आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियां होंगी। कोई फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक और लाभदायक साबित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों में फायदेमंद डील हो सकती है।
नेगेटिव- कुछ पुरानी नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी होने से संबंधों में खटास आ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहे। विद्यार्थी मौज मस्ती की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ परेशानियां बनी रहेगी। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सलाह-मशवरा करें। यकीनन ही कोई उचित हल निकलेगा। जल्दी ही इसके फायदेमंद परिणाम भी सामने आएंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह में परिणित करने हेतु योजनाएं बनेंगी।
स्वास्थ्य- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपके लिए सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है। हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। क्योंकि ज्यादा भावुकता और उदारता रखने से लोग आपका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई संतोषजनक समाचार मिलेगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों में कुछ व्यवधान आने से चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति भी रहेगी। अपने क्रोध व आवेश पर जरूर नियंत्रण रखें। परिवार के रखरखाव से संबंधित मामले में बाहरी लोगों पर अधिक भरोसा ना करें । बेहतर होगा, कि इससे जुड़े सभी निर्णय खुद ही ले।
व्यवसाय- बिजनेस में नया फैसला आज न लें। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अचानक ही कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अच्छी डील भी हो सकती है।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें तथा पारिवारिक प्रेम और सुख-शांति का लुफ्त उठाएं। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार का दुर्व्यसन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही फोन या मीडिया के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों को अपनी पढ़ाई अथवा करियर से संबंधित समस्या का कोई समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी।
नेगेटिव- मन पर नियंत्रण रखने की बजाय अपनी इच्छाओं को पूरा करने का भी प्रयास करें। सामाजिक तथा सोसाइटी की गतिविधियों में अपना योगदान देने से संपर्क का दायरा बढ़ेगा तथा कुछ नए अनुभव भी मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार के लिए कुछ नई योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। बेहतर नतीजे मिलेंगे। सेल्स टैक्स, जीएसटी आदि से जुड़े काम जल्दी पूरे कर ले। अच्छे अवसर मिलने पर ज्यादा सोच विचार करना उचित नहीं है।
लव- पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर आपकी दिक्कतों को और बढ़ा सकते हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- कहीं भी निवेश करने से परहेज करें, नुकसान होने की स्थिति बन रही है। अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के साथ-साथ बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें। संबंध में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी योजना चल रही है, तो उसे कार्य रूप देने की कोशिश करें। आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। इसका असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें।
स्वास्थ्य- कमजोरी और थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल है। उचित समय पर उचित निर्णय लेना आपको सफलता देगा। विद्यार्थियों को करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में भी निखार लाने के प्रयास सफल रहेंगे।
नेगेटिव- दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना भी जरूरी है। कोई योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य कर लें। अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोल देगी। कभी-कभी कुछ दिक्कतें आएंगी, परंतु आप समझदारी से समस्याओं का हल भी पा लेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के प्रति किसी तरह की लापरवाही न करें।
लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में तालमेल बनाकर रखने के लिए प्रयास की जरूरत है। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में ना रहे। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के बदलाव संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थितियां मजबूत होगी। युवाओं को अपने करियर को लेकर किए गए प्रयासों में कोई शुभ सूचना मिलने वाली हैं।
नेगेटिव- किसी भी तरह की गतिविधि में अपनी मर्जी दूसरों पर ना थोपे। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास भी करना पड़ सकता है। अगर शॉपिंग करने जाएं, तो पेमेंट करते समय लापरवाही ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य करने की नई तकनीक सफल रहेगी। लोग आपके कार्यों को पसंद करेंगे। मीटिंग आदि में भी आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगी। मनोरंजक गतिविधियों में भी मस्ती भरा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। अपनी जांच अवश्य करवाएं और इलाज भी लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के साथ मेल-मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर मित्रों से उचित सलाह व मदद प्राप्त होगी। आपका तनाव भी दूर होगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग गलत संगति और आदतों से दूरी बनाए। अन्यथा इसका असर आपके करियर पर पड़ सकता है। कभी-कभी अत्यधिक काम के बोझ की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। थोड़ा धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट संबंधी ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में जल्दी ही कोई अच्छी डील हो सकती हैं। नौकरी में लक्ष्य अथवा टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी और नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- कभी-कभी काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा। योगा और मेडिटेशन का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या और व्यक्तित्व के प्रति जागरूक रहें। लाभदायक एग्रीमेंट अथवा संपर्क स्थापित होंगे। इस मौके को हाथ से ना जाने दे। और अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करें। किसी की मदद से प्रॉपर्टी संबंधी समस्या हल हो सकती है।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कि किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा रखने से आपको नुकसान पहुंच सकता है। परिस्थितियों का पूर्ण अवलोकन करते रहे तथा आलस को हावी ना होने दें। इस समय विद्यार्थी तथा युवा वर्ग भी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं, जिस वजह से बाद में पछतावा रहेगा।
व्यवसाय- आप अपने व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आज व्यवसाय में ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसकी वजह से आपके महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। प्रतियोगिता की तैयारी कर रही युवाओं को करियर संबंधी कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्ति काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान जैसी गतिविधियां सबको खुशी प्रदान करेंगी।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी स्थिति रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ परिवार संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान रहने से संतुष्टि रहेगी। आज सपने साकार करने का दिन है कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे।
नेगेटिव- अपनी ऊर्जा और क्षमता का भरपूर सदुपयोग करें तथा लापरवाही और आलस जैसी बातें अपने ऊपर हावी ना होने दें। बहुत अधिक सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है। सामाजिक गतिविधियों में अपना उपस्थिति बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। इंश्योरेंस, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां बन रही हैं। परंतु इस समय कंपटीशन का भी सामना करना पड़ेगा। नौकरी में किसी सहयोगी की गतिविधियों से आप परेशानी में पड़ सकते हैं ।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख-शांति को बनाकर रखेगा। तथा किसी निकट संबंधी के यहां डिनर पर जाने का अवसर भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय अनुकूल है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व अनुभवों का अनुसरण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। तथा आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में परिवर्तन लाना बहुत ही जरूरी है। किसी बात पर ज्यादा अड़ जाना या जिद करना उचित नहीं है। अनावश्यक खर्चो पर अंकुश रखें। क्योंकि इस समय आर्थिक स्थिति उत्तम नहीं रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें तथा पार्टनरशिप संबंधी कार्य में पुराने मुद्दों को नजरअंदाज करें। इस समय किसी भी तरह की उधारी करना नुकसानदायक रह सकता है। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। थोड़ी सी सावधानी रखने से आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती भी आएगी।
स्वास्थ्य- छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत में सुधार लाएं तथा सकारात्मक बने रहें। दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6