CSK का प्लेऑफ सपना टूटा, ‘बेबी मलिंगा’ मथीशा पथिराना का जादू नहीं चला

CSK का प्लेऑफ सपना टूटा, ‘बेबी मलिंगा’ मथीशा पथिराना का जादू नहीं चला

चेन्नई

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को इस बार बड़ा झटका लगा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को मिली हार के बाद टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। टीम के लिए सबसे बड़ी निराशा रहे युवा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना, जिनसे इस सीजन में काफी उम्मीदें थीं।

22 वर्षीय पथिराना को उनकी गेंदबाजी एक्शन की वजह से ‘बेबी मलिंगा’ कहा जाता है, और वे महेंद्र सिंह धोनी के बेहद खास माने जाते हैं। धोनी ने इस युवा खिलाड़ी को लगातार बैक किया है, लेकिन इस बार पथिराना अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए।

इस सीजन में नहीं दिखा पथिराना का असर

आईपीएल 2024 में पथिराना के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वो उस लय में नहीं दिखे, जिसकी उनसे उम्मीद थी। उनकी यॉर्कर और स्लिंग एक्शन से पिछले सीजन में बल्लेबाजों को परेशान करने वाले पथिराना, इस बार विकेट लेने में संघर्ष करते नजर आए। बल्लेबाजों ने उन्हें आसानी से पढ़ लिया और रन भी खूब लुटाए।

धोनी का भरोसा कायम, पर नतीजे न मिले

पथिराना को धोनी का पूरा समर्थन मिला, और हर मैच में उन्हें मौके दिए गए। लेकिन मैदान पर उनका प्रभाव उतना नजर नहीं आया, जो टीम को जीत दिला सके। इस प्रदर्शन के बाद सीएसके के गेंदबाजी आक्रमण पर सवाल भी उठने लगे हैं।

सीएसके को पुनर्गठन की जरूरत

अब जब चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, तो अगले सीजन के लिए टीम मैनेजमेंट को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा। क्या पथिराना को अगली बार भी मौका मिलेगा या टीम उन्हें विकल्प के रूप में देखेगी – ये आने वाला समय बताएगा।