चंपावत में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, लोहाघाट में योगा हॉल का हुआ उद्घाटन

स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

गाँव-गाँव और घर-घर तक योग की अलख जगाने के उद्देश्य से आज लोहाघाट में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा जिला योजना के अंतर्गत निर्मित योगा हॉल का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने लोहाघाट में योगा हॉल की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने हेतु जिलाधिकारी नवनीत पांडेय का भी आभार व्यक्त किया।

इस शुभ अवसर पर पूर्व जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनन्द सिंह गोसाईं, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन डॉ. सुधाकर गंगवार, योग अनुदेशिका सोनिया आर्या, विजय देउपा और लीला जोशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने योग को जन-जन तक पहुँचाने में डॉ. सिंह और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की और आश्वासन दिया कि नगर पालिका इस अभियान में पूर्ण सहयोग करेगी।

महिलाओं की सक्रिय भूमिका

योग अनुदेशिका सोनिया आर्या द्वारा आयोजित योगाभ्यास सत्र में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने योग एवं प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया और बताया कि कैसे महिलाओं ने योग को अपनाकर न केवल अपने स्वास्थ्य में सुधार किया, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित किया है।

निर्मला ओली, कमलेश उप्रेती, लीला खर्कवाल, मुन्नी जोशी जैसी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग से उन्हें अनेक शारीरिक व मानसिक रोगों से मुक्ति मिली है। साथ ही उन्होंने सोनिया आर्या के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

योग शपथ और सामूहिक अभ्यास

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गंगवार ने सभी प्रतिभागियों को योग की नियमितता बनाए रखने की शपथ दिलाई और समाज में इसकी व्यापकता के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।गाँव-गाँव और घर-घर तक योग की अलख जगाने के उद्देश्य से आज लोहाघाट में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा जिला योजना के अंतर्गत निर्मित योगा हॉल का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान दिलाने हेतु उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने लोहाघाट में योगा हॉल की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने हेतु जिलाधिकारी नवनीत पांडेय का भी आभार व्यक्त किया।

इस शुभ अवसर पर पूर्व जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनन्द सिंह गोसाईं, जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन डॉ. सुधाकर गंगवार, योग अनुदेशिका सोनिया आर्या, विजय देउपा और लीला जोशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने योग को जन-जन तक पहुँचाने में डॉ. सिंह और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की और आश्वासन दिया कि नगर पालिका इस अभियान में पूर्ण सहयोग करेगी।

महिलाओं की सक्रिय भूमिका

योग अनुदेशिका सोनिया आर्या द्वारा आयोजित योगाभ्यास सत्र में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने योग एवं प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया और बताया कि कैसे महिलाओं ने योग को अपनाकर न केवल अपने स्वास्थ्य में सुधार किया, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित किया है।

निर्मला ओली, कमलेश उप्रेती, लीला खर्कवाल, मुन्नी जोशी जैसी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग से उन्हें अनेक शारीरिक व मानसिक रोगों से मुक्ति मिली है। साथ ही उन्होंने सोनिया आर्या के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

योग शपथ और सामूहिक अभ्यास

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गंगवार ने सभी प्रतिभागियों को योग की नियमितता बनाए रखने की शपथ दिलाई और समाज में इसकी व्यापकता के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।