


रिपोर्ट -नरेश तोमर

स्थान-हरिद्वार

उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है और इसे लेकर धर्मनगरी हरिद्वार से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो गया है।



चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माने जाने वाले हरिद्वार में सोमवार को पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालु बदरीनाथ और केदारनाथ के जयकारों के साथ उत्साहित दिखाई दिए।



देवभूमि बस टेंपो ट्रैवलर और देवभूमि टेंपो ट्रैवलर के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के उपरांत रवाना किया गया। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही आधिकारिक रूप से यात्रा शुरू हो गई है।


29 अप्रैल को हरिद्वार के बैरागी कैंप से आरटीओ नेहा झा ने हरि झंडी दिखाकर और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कर यात्रियों को रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और उमंग का विशेष उत्साह देखा गया।


आयोजक समिति ने बताया कि हाल ही में पहलगाम की घटना के चलते कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि यात्रा असुरक्षित है, जबकि उत्तराखंड की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यहां किसी प्रकार का भेदभाव या खतरे की स्थिति नहीं है और यात्रा पूरी तरह सुरक्षित व सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।



