


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित

स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर उत्तराखंड

हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी सितारगंज के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए।



यहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम से पूर्व शस्त्र पूजन भी किया गया, जिसके उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ आरंभ हुआ। आयोजन में प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने बताया

“हम प्रत्येक वर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर इसी प्रकार से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करते हैं। यह परंपरा धार्मिक आस्था के साथ हमारी एकजुटता और अनुशासन का भी प्रतीक है।”


उन्होंने यह भी बताया कि आयोजन के सफल संचालन में स्थानीय पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।



