अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर पौड़ी में बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर पौड़ी में बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

This image has an empty alt attribute; its file name is ad-1.jpg

रिपोर्ट भगवान सिंह

स्थान – सिंह पौड़ी गढ़वाल

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने को लेकर प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति की बैठक अंबेडकर मूर्ति स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र शाह ने जानकारी दी कि 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती की शुरुआत अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण से की जाएगी। इसके पश्चात रैली के रूप में नारे लगाते हुए प्रतिभागी मुख्यालय स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह पहुंचेंगे।

प्रेक्षागृह में बाबा साहेब की जीवन यात्रा और विचारों पर केंद्रित भव्य विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवांकुर नाट्य समूह द्वारा मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध रचना सद्गति का नाट्य मंचन होगा।

बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष हुकुम सिंह टम्टा, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार, धर्मलाल, महेशानंद, सूर्य प्रकाश, राकेश भारती, विवेक चंद्र, मयूर भट्ट, शैलेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह राणा, दीपक मोहन आर्य, सुनील चंद्र, राकेश मोहन श्रीकांत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is -3-1.jpeg