


स्थान -हरिद्वार

रविवार को अपने हरिद्वार दौरे के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। अपने दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री ने भेल क्षेत्र से सटे राजा जी टाइगर रिजर्व में स्थित सिद्ध पीठ सुरेश्वरी देवी मंदिर से की, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर में ध्वजा चढ़ाई।



इसके पश्चात मुख्यमंत्री ऋषिकुल मैदान में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में अनुयायियों की भीड़ उमड़ी।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम’ — अर्थात पूरी पृथ्वी को एक परिवार मानने की प्रेरणा देती है।


उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने समाज को अध्यात्म और ज्ञान के मार्ग से जोड़ा और सद्भावना का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की भावना को लेकर आगे बढ़ रहा है और वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को साकार कर रहा है।”



