


रिपोर्ट हरीश भण्डारी

स्थान -अल्मोड़ा

बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीज़ल, रसोई गैस और बिजली दरों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया।



केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते आम आदमी की ज़िंदगी दिन-ब-दिन कठिन होती जा रही है।

रोज़मर्रा की जरूरत की वस्तुएं आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।


प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए और पेट्रोलियम उत्पादों तथा बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।



