उत्तराखंड विकास विमर्शशाला का सफल आयोजन

उत्तराखंड विकास विमर्शशाला का सफल आयोजन

This image has an empty alt attribute; its file name is ad-1.jpg

रिपोर्ट हरीश भण्डारी

स्थान -अल्मोड़ा

स्व. बी. डी. पाण्डे स्मृति समारोह समिति, अल्मोड़ा के तत्वावधान में दो दिवसीय “संवाद” शीर्षक से उत्तराखण्ड विकास विमर्शशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य के सतत विकास, सांस्कृतिक संरक्षण तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “विमर्शशाला में सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इन सुझावों और चर्चाओं को केंद्र और राज्य सरकार को भेजा जाएगा, जिस पर आगे आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।”

विमर्शशाला में नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के लिए एक समावेशी और टिकाऊ विकास दृष्टिकोण तैयार करना रहा, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

इस आयोजन के माध्यम से स्व. बी. डी. पाण्डे की स्मृति को श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों और योगदान को भी याद किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is -3-1.jpeg