
लोकेशन – लक्ष्मणझूला
संवाददाता- सागर रस्तोगी
लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत तमाम गंगा घाटों पर पर्यटकों के डूबने की घटना पर पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह एक्शन में आए हैं। उन्होंने थाना प्रभारी को प्रतिबंधित गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड और सुरक्षित घाटों पर जागरूकता संदेश के फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए हैं।


इसके अलावा जल पुलिस के जवानों को नियमिय रूप से गंगा घाटों पर गश्त और ड्यूटी करने के लिए कहा है।
पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह ने बताया कि चार धाम यात्रा और टूरिस्ट सीजन शुरू होने वाला है। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखों पर्यटक दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने के लिए पहुंचेंगे। गर्मी की वजह से पर्यटक गंगा में नहाने के लिए भी उतावले होते हैं। पर्यटकों के साथ गंगा में किसी भी प्रकार का हादसा ना हो इसलिए अभी से पुलिस ने प्रयास शुरू किए हैं।

पुलिस की प्राथमिकता इस बात की है कि पर्यटक खतरनाक गंगा घाटों पर स्नान के लिए ना जाएं और सुरक्षित गंगा घाटों पर भी दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्नान करें। बावजूद इसके यदि कोई पर्यटक गंगा में बहता है तो उसे बचाने के लिए जल पुलिस के जवान घाट पर मुस्तैद रहे। पुलिस कप्तान ने बताया कि क्राइम मीटिंग में यह दिशा निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए हैं।


