गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, प्रतीक्षा कार्यक्रम जारी

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, प्रतीक्षा कार्यक्रम जारी

श्री गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रतीक्षा कार्यक्रम आज द्वितीय दिन भी जारी रहा,
इस अवसर पर संयोजक समिति द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक निरंतर चलता रहेगा इस संदर्भ में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय को भी सूचना प्रदान कर दी गई है|

अति शीघ्र समिति द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने विषयक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा, यह प्रतीक्षा तब तक चलती रहेगी जब तक गौ माता को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्र माता घोषित नहीं कर दिया जाता प्रतीक्षा कार्यक्रम में सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्म गुरु जगतगुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आदेश की प्रतीक्षा भी की जा रही है जितने भी गौ भक्त हैं धीरे-धीरे वह लोग समिति के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं क्योंकि जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा यह कहा गया है की इस विषय में अभी संख्या बल का शक्ति प्रदर्शन नहीं करना है अतः समिति द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम चलाया जा रहा है आज कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से उपस्थित सर्वश्री आचार्य नवीन कांडपाल संतोष कबड़वाल आर्येंद्र शर्मा सुरेश मेहरा भवानी दत्त कबड़वाल शिरोमणि पंत डिंपल पांडे मनोज कवि दयाल दुर्गादत्त कबड़वाल पंडित मदन मोहन जोशी हीरा कोरंगा निशीथ शर्मा आदि उपस्थित रहे |