हरिद्वार पुलिस ने 36 घंटे में बहादरपुर जट हत्याकांड का किया खुलासा

हरिद्वार पुलिस ने 36 घंटे में बहादरपुर जट हत्याकांड का किया खुलासा

स्थान – हरिद्वार

रिपोर्टर – मनोज कश्यप

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में बहादरपुर जट हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े नेतृत्व में पुलिस ने 36 घंटे में केस सुलझाने का वादा निभाते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

मामूली रंजिश के चलते हुए इस खूनी संघर्ष में एक युवक की जांघ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
गिरफ्तारी के दौरान 2 तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी जतिन चौधरी की क्रिमिनल हिस्ट्री लंबी है। वह पूर्व विधायक उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय पर फायरिंग की घटना में भी शामिल था।


एसएसपी डोबाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अपराधियों और उनके सहयोगियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।

आरोपियों की सूची:
जतिन चौधरी
हर्ष मेहता
आर्यन तोमर
हर्ष चौधरी
हर्षित राठी
बबीत चौधरी
हरिद्वार पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई कर एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी है।