आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दिन शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। आसपास के सकारात्मक लोगों से बातचीत करके आप अपने आपको हल्का महसूस करेंगे। रुकावटों के बावजूद कार्य निपट जाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या दूर करने में किसी का सहयोग मिल जाएगा।

नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों को सार्वजनिक न करें, न ही किसी से शेयर करें। वर्ना आपको धोखा मिल सकता है। ये समय बहुत अधिक मेहनत करने का है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। बहस या पॉलिटिक्स में पड़ने से बचें।

व्यवसाय- कारोबार में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व अनुभवी मित्र से कुछ नए विषयों की जानकारी प्राप्त होगी, जो कि आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। नौकरी में आपके योगदान से प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।

लव- पति-पत्नी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में निकटता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और एलर्जी जैसी दिक्कतें रहेंगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा करें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आपका शांतिपूर्ण स्वभाव और व्यवस्थित कार्य प्रणाली से दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। उधार दी हुई पेमेंट आज वसूल हो सकती है। धैर्य के साथ हर गतिविधि पूरी करेंगे। आपको मनोनुकुल परिणाम मिलेंगे और अन्य व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे।

नेगेटिव- विद्यार्थी अनुशासन और मर्यादा पूर्ण व्यवहार रखें और सोशल मीडिया में अपना समय नष्ट न करें। आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी या खोने की आशंका लग रही है। इसलिए उन्हें संभालकर ही रखें।

व्यवसाय- कारोबार में कोई निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि इस समय ग्रह गोचर कुछ नुकसानदायक परिस्थितियां बना सकता है। घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेने से आपकी समस्या कम हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर कार्यभार कम रहेगा।

लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में खुद को लकी महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य- तनाव की स्थिति रहेगी। समस्या से घबराने की बजाय समाधान ढूंढें। योगा और मेडिटेशन पर कुछ समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम

भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दिनचर्या में समय अनुसार परिवर्तन लाने का प्रयास करें। आप अपने कार्यों को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी संबंधी का घर में आगमन होगा और सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा।

नेगेटिव- निर्णय जल्दबाजी या आवेश में आकर लेने से बचना चाहिए। इस समय उधार दिए हुए पैसे की वापसी मुश्किल है। व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि बैठे-बिठाए कोई मुसीबत आ सकती है। युवा जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में कोई गलत रास्ता न अपनाएं।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य मन मुताबिक तरीके से बनते जाएंगे। वर्तमान समय अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव जरूर करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की वजह से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सचेत रहना होगा।

लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे और परिजनों का उचित सहयोग और स्नेह रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योगा पर जरूर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन भर उत्साह और पराक्रम बना रहेगा। कुछ नजदीकी लोगों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे। नई-नई जानकारियां भी मिलेंगी। भागदौड़ के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कामों को निपटाने की कोशिश करें। कोई विवादित मामला सुलझ सकता है।

नेगेटिव- सामाजिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से अपने लिए समय निकालना मुश्किल होगा। इसलिए तनाव लेने की बजाय अपने काम पर ही एकाग्र चित्त रहें। संतान की समस्याओं के निवारण के लिए आपको काम करना होगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी असमंजस की स्थिति में कोई मदद न मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। तनाव लेने से बचना होगा। अगर कर्ज लेने जैसी स्थिति बन रही है तो अपनी क्षमता का ध्यान रखें। मार्केटिंग यात्रा संबंधी प्रोग्राम न बनाएं। छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने हो सकता है।

लव- अपनी समस्या को जीवनसाथी या घर के किसी अनुभवी व्यक्ति से अवश्य शेयर करें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। शाम को कोई पारिवारिक गेट-टूगेदर हो सकता है।

स्वास्थ्य- कोई चोट लगने या एक्सीडेंट होने की स्थिति बन लग रही है। बेहतर होगा कि वाहन सावधानी से चलाएं।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ दिनों से चल रही समस्या से आज राहत मिलेगी और आप रिलैक्स हो कर अपने व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी। जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिल सकता है।

नेगेटिव- आर्थिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। बेहतर होगा कि खुद ही सभी गतिविधियों को संभालें। ऋण लेने जैसी योजना बन रही है तो अपने सामर्थ्य से ज्यादा न लें, वर्ना भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां रहेंगी। जिनका डटकर सामना करना होगा, लेकिन उनकी वजह से कोई काम नहीं रुकेगा। अपने करियर को लेकर सजग रहें। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रह सकती है।

लव- दांपत्य जीवन में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति रहेगी। थोड़ी सी सूझबूझ से काम लें, जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी।

स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति लापरवाही की वजह से पेट खराब हो सकता है। भूख न लगना और अपच जैसी समस्याएं रहेंगी। संयमित दिनचर्या रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अत्यधिक व्यस्तता और तनाव से राहत पाने के लिए अपनी रुचि संबंधी कार्यों में समय व्यतीत करें, इससे आप प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अगर कोई विवादित मामला चल रहा है तो फैसला आपका हक में आ सकता है। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन शॉपिंग में समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहने में भलाई है। इससे समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि नजदीकी व्यक्ति से संबंध खराब होने की आशंका है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर काम करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में पुरानी समस्या का समाधान मिलने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज किसी भी नए कार्य में हाथ न डालें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में ज्यादा पैसा न फंसाए। युवाओं को कोई नौकरी संबंधी कॉल आने से राहत मिलेगी।

लव- वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमी से कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

स्वास्थ्य- अपने विचारों को सकारात्मक रखें। बीती हुई नकारात्मक बातें आपके अंदर तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न कर सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- उम्मीदें और सपने साकार करने का समय है। अपने कार्यों को लगन से करने की ललक रहेगी और उचित परिणाम भी मिलेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने शिक्षक का पूर्ण सहयोग रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशियों भरा वातावरण रहेगा।

नेगेटिव- अगर संभव हो तो अधिकतम समय घर में व्यतीत करने का प्रयास करें। बच्चों की किसी गलत गतिविधि के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है। बच्चों की गलतियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारें। आज उधारी न दें, पैसा फंस सकता है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में छोटी सी लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए सभी कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। कोई भी अहम निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर भी काम की अधिकता होने की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा।

लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद आपसी वार्तालाप से दूर करने की कोशिश करें। प्रेम संबंध विवाह में परिणित करने के लिए योजनाएं बनेंगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। योगा और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कहीं फंसी हुई पेमेंट आदि मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। आपका सहज और उदार स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन संबंधी कार्यों की ओर ध्यान केंद्रित करेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

नेगेटिव- किसी गैरकानूनी काम में दिलचस्पी न लें, वर्ना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। ज्यादा वाद-विवाद से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। इस समय अपनी हर गतिविधि को धैर्य और संयम से करें।

व्यवसाय- कारोबार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कोई खास निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। ऑफिस में उचित व्यवस्था रहेगी।

लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम में अपना बचाव करना आवश्यक है, क्योंकि इस समय खांसी-जुकाम जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, लेकिन आपकी विचारधारा सकारात्मक बनी रहेगी और घर के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन को अपनी जीवनशैली में अपनाने से किसी बड़ी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। आप अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।

नेगेटिव- पारिवारिक और सामाजिक समस्या को आपसी सहमति से हल करने की कोशिश करें। इससे स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहेगी। आज छोटी-छोटी समस्याओं की वजह से व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा और दैनिक आय पहले से बेहतर होगी। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच-विचार करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी प्रोजेक्ट में दिक्कत आ सकती है।

लव- दांपत्य जीवन में आपसी संबंध खुशनुमा रहेंगे। घर का वातावरण उचित और व्यवस्थित बना रहेगा। प्रेम संबंध में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें।

स्वास्थ्य- एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ने से परेशानी रहेगी। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज रखें। योगा, मेडिटेशन के लिए भी कुछ समय निकालें।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थितियां ये मैसेज दे रही हैं कि अपने बारे में भी सोचें और अपने लिए काम करें। आपके सचेत और व्यवस्थित रहने से विरोधियों की गतिविधियां निष्फल रहेंगी। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपको मानसिक सुकून देगी।

नेगेटिव- दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपका अपमान हो सकता है। इसलिए वक्त के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया दें। अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। फिजूल के खर्चे पर अंकुश लगाएं। कानूनी नियमों का उल्लंघन करना ठीक नहीं है।

व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। इस समय किसी भी नई गतिविधि को शुरू करना उचित नहीं है। अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। नौकरी पेशा लोग बॉस से संबंध मधुर बनाकर रखें। इसके लिए अपने काम पर और अधिक फोकस करना होगा।

लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, परंतु आपका घर के कार्यों में सहयोग पारिवारिक वातावरण को सुखी बनाकर रखेगा।

स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी मेहनत और योग्यता की लोग सराहना करेंगे। अपना सामाजिक दायरा और अधिक बढ़ाएं। ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। साथ ही आलस न करें और अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान दें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।

नेगेटिव- कोई बीती हुई नकारात्मक बात याद आने से मन व्यथित हो सकता है। व्यक्तिगत कार्यों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, परंतु अपनी योजनाओं और गतिविधियों की चर्चा किसी बाहरी के सामने भी न करें। स्वभाव में नरमी रखें, गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।

व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। कई शुभ अवसर सामने आएंगे। आज आपके अधिकतर काम फोन और संपर्क सूत्रों के माध्यम से होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल लाभ मिलने की संभावना है।

लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा और पुरानी यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से खांसी-जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज किसी विशेष कार्य को लेकर निर्णय लेने में आपके अनुभव काम आएंगे। अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी।

नेगेटिव- युवाओं के लिए ये समय बहुत ही सूझबूझ से व्यतीत करने का है। अपनी योजनाओं पर पूरी तरह से विचार करके ही उस पर कार्य करें। पब्लिक प्लेस पर कुछ विवादित स्थिति बन सकती है। क्रोध और ईगो जैसी कमियों पर काबू पाना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से ये समय उपलब्धियों वाला है। टेक्नोलॉजी के मामले में आपका दिमाग बहुत तेजी से काम करेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपका योगदान बना रहेगा।

लव– पति-पत्नी का एक-दूसरे से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपने स्वभाव में बदलाव करना और सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

स्वास्थ्य- आपकी लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। एलर्जी की समस्या बढ़ने न दें और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 2