





मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मनमुटाव दूर होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पैसा इकट्ठा करने के लिए अनुकूल समय है। डिपार्टमेंट एग्जाम या इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधि में जरूर बिताएं।
नेगेटिव- कोई भी काम बिना प्लानिंग के जल्दबाजी में न करें। पारिवारिक या निजी समस्या को गुस्से की बजाए समझदारी और शांति से सुलझाएं। किसी संबंधी से चल रहे मतभेद दूर करने के लिए कोशिश जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने से काम बहुत अच्छे से होंगे। किसी भी तरह का उधार लेनदेन न करें। अधिकारियों का आपके लिए अनुकूल व्यवहार रहेगा। बॉस के साथ कामकाज को लेकर मीटिंग की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी। विवाह की प्लानिंग हो सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुकूल खान-पान और दिनचर्या रखें। देसी और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी डेली रूटीन की समीक्षा करें। इससे आपको आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील रहना आपके लिए सहायक होगा। जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको मानसिक सुकून ही मिलेगा।
नेगेटिव- सावधानी से हुए अपने कामों को तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। युवाओं का सपना अधूरा रहने से मन उदास रहेगा। यह समय शांति और धैर्य से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- व्यापार में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कुछ नया करने की जरूरत है। छोटे-मोटे निवेश से फायदा मिलेगा भविष्य में कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन अपने परिवार और कारोबार के बीच तालमेल भी रखना होगा। विदेशी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिलेगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। थकान हावी न होने दें, उचित आराम भी जरूर करें और जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कहीं से रुका धन वापस मिल सकता है। कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। अनुभवी व्यक्ति की मदद से पुरानी परेशानियों का हल भी अवश्य निकलेगा।
नेगेटिव- जरूरतमंद दोस्त से मुलाकात होगी। उनकी मदद करके आपको सुकून मिलेगा। पॉलिसी में निवेश करने का मन बनेगा। संतान से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में खुशी और संतोष रहेंगे।
व्यवसाय- जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी। भविष्य संबंधी योजनाओं पर काम करने का अनुकूल समय है, हालांकि इसके परिणाम कुछ देरी से मिलेंगे। ऑफिस में कागज संभालकर रखें।
लव- पारिवारिक मामलों में तनाव लेने की बजाय आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करें। संबंधों में मधुरता आएगी। दोस्तों से भी मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द बढ़ सकते हैं। योग और व्यायाम पर उचित समय दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। पुरानी नकारात्मक बातों को मन से निकलें। इससे आप कोई भी निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी चीजों की शॉपिंग में अच्छा दिन बीतेगा। युवा अपने करियर को लेकर फोकस रहेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक सुकून और शांति रखने के लिए अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़ेंगे। कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- बहुत काम और तनाव से सिर दर्द और थकान हो सकती है। बीपी, डायबिटीज की नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अनुकूल समय है। संबंधियों या पड़ोसियों के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने का मौका है। कोशिश करने पर मनचाहे काम समय पर पूरे हो सकते हैं। उच्च शिक्षा की कोशिश कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी मिलेगी।
नेगेटिव- सरकारी नियमों की अवहेलना न करें। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार वालों की जरूरत का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी होगी। विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में रुका इनकम सोर्स शुरू होने की संभावना है। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नेटवर्किंग से संबंधित कामों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। मौके हाथ से न जाने दें। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस संबंधी कामों में बहुत सावधानी बरतें।
लव- दांपत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल रहेगा। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- दिमागी काम अधिक करने से सिर में भारीपन और थकान हो सकती है। आराम और पौष्टिक आहार लेना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- नए लोगों से संपर्क बनाएं। यह आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। पहचान बढ़ेगी। आपके रुके काम सरलता से पूरे होते जाएंगे। आय के सोर्स में इजाफा होगा। संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- सचेत रहें। कुछ नजदीकी लोग ही आपकी गतिविधियों का फायदा उठा सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ धन संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि संबंधों में खटास पैदा न हो। कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यापार में बेहतरीन एग्रीमेंट मिलेंगे। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में आपसी संबंधों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में चल रही राजनीति से परेशान रहेंगे।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकी आने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- नकारात्मक लोग और नशे से दूर रहें। वाहन चलाते समय लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3




तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बच्चों को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। आप तनाव मुक्त होकर अपने अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। किसी शुभ और धार्मिक काम में खर्च करके प्रसन्नता होगी। मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
नेगेटिव- अभिभावकों का दायित्व है, कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। लेन-देन के मामलों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। सावधानी रखें। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में असफलता मिलने के कारण उनके आत्मबल में कमी आ सकती है।
व्यवसाय- रुका पैसा मिल सकता है। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा और इनकम बेहतर होगी। स्टाफ ओर कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। मार्केटिंग संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें।
लव- दांपत्य संबंधों में उचित तालमेल रहेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- आप अपनी दिनचर्या तथा खान-पान व्यवस्थित रखें। ऐसा करना आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मानसिक सुकून के लिए कुछ समय अपने मन पसंदीदा कार्यों में भी व्यतीत करें। अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने का उचित समय है। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी काम को कठिन मानकर छोड़ना ठीक नहीं है। दूसरों की सलाह व दखल से आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। अपने निर्णयों को ही प्राथमिकता पर रखें। ऐसा भ्रम भी होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है।
व्यवसाय- व्यवसाय में रुका हुआ या उधार पैसा वापस मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस समय इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यवसाय में निवेश करने से बचना चाहिए। नई गतिविधियों को सीखने की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा और इससे घर की व्यवस्था उचित रहेगी। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। मेहनत की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। रुके कामों में तेजी आएगी। कोशिश करते रहें। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। शोध से जुड़े विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अपनी बात सही साबित करने के लिए उचित शब्दों का प्रयोग करें। पड़ोसियों के साथ किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी होने की स्थिति बन रही है। किसी भी समस्या को गुस्से और आवेश की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना बेहतर रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में नए प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रहे हैं, तो सतर्कता और समर्पण रखना जरूरी है। पार्टनरशिप में अब सुधार आएंगे। नौकरी में साथ काम करने वाले लोग जलन की भावना से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लव- परिवार के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आपसी सामंजस्य से परिस्थितियों को सुलझाने की कोशिश करें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्या के बढ़ने की आशंका है। अपनी नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1



मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अधूरे पड़े काम पूरे करने का अनुकूल समय है, इसलिए लक्ष्य पर फोकस करें। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। आपकी छवि में निखार आएगा। अपने अच्छे स्वभाव से सबको आकर्षित करेंगे।
नेगेटिव- गैर जरूरी सुख-सुविधा वाली चीजों की खरीदारी और उधार पैसा लेने से बचें। किसी भी गलत काम में दिलचस्पी लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है। इस समय वाहन चलाते समय भी सावधानी रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए एग्रीमेंट होंगे कुछ योजनाएं बनेंगी। अपने विरोधियों के साथ प्रतिस्पर्धा की स्थिति रह सकती है। युवा अपने करियर में गलत चुनाव कर सकते हैं। अपनी कोई भी योजना या गतिविधियों का जिक्र अनजान लोगों से न करें।
लव- घर परिवार में ही खुशियां तलाशें और रिश्तों को बेहतर बनाएं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर परेशानी की वजह बन सकते हैं। बेहतर होगा इनसे दूर ही रहें।
स्वास्थ्य- अपनी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। तनाव से सिर दर्द की समस्या रह सकती है। मेडिटेशन करना उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- गड़बड़ रूटीन से राहत पाने के लिए थोड़ा समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों में बीताएं। आपका कोई काम अधूरा है तो शुभ चिंतक की मदद से आगे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश सफल होगी।
नेगेटिव- आज दिनभर किसी बात को लेकर मुश्किलें रहेंगी। किसी दोस्त या पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। गुस्ससे पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समस्याओं को शेयर करने से समाधान मिल सकता है।
व्यवसाय- होलसेल संबंधी कारोबारियों के लिए समय थोड़ा दिक्कतों वाला रहेगा। समय पर डिलीवरी देने में थोड़ी दिक्कत होगी। नई योजनाओं पर काम करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को किसी क्लाइंट से मुश्किलें आ सकती हैं।
लव- परिवार के बीच आपसी सामंजस्य और प्रेम रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का प्रभाव आपके घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर महसूस करेंगे। सकारात्मक रहने के लिए कुछ समय प्राणायाम और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने में समय बीतेगा। आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित लंबे समय से चल रही चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। अहम फैसलों में वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बिल्कुल न करें। युवा खुद को अपडेट रखें। इससे उनके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों के साथ रहें।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियम में बदलाव लाने की जरूरत है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय समाधान ढूंढना आपको सफलता देगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
लव- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। स्थिति को संभालने का दायित्व आप पर ही रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- पीठ का दर्द परेशान करेगा। अपना नियमित जांच करवाएं तथा व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2



