



लोकेशन : काशीपुर

रिपोर्टर : अजहर मलिक

उत्तराखंड में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। जहां राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को धार देने में जुट गए हैं, वहीं प्रशासनिक अमला चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहा है देखिए हमारी एक खास रिपोर्ट


उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य में 23 जनवरी 2025 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 25 जनवरी को होगी। नामांकन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर और 1 जनवरी को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी निर्धारित की गई है। काशीपुर के पॉलिटेक्निक परिसर में आज अधिकारियों ने दौरा किया और तैयारियों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान बनने वाले वोटिंग रूम,


नामांकन पर्चा विक्री केंद्र और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित टीमों को तैयारियों को और तेज़ करने के निर्देश दिए।नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। काशीपुर में कुल 40 वार्ड हैं, जहां चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या अधिक हो सकती है। ऐसे में अंतिम दिन नामांकन केंद्रों पर भीड़ का अंदेशा है। समय रहते नामांकन दाखिल करने से न सिर्फ भीड़ से बचा जा सकता है, बल्कि अगर पर्चों में कोई त्रुटि हो, तो उसे सुधारने का पर्याप्त समय भी मिलेगा।”


तो काशीपुर समेत पूरे उत्तराखंड में निकाय चुनावों की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। जहां प्रशासनिक अमला चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है, वहीं राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को मैदान में

उतारने के लिए रणनीतियां तैयार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि चुनावी जंग में कौन बाज़ी मारता है और जनता का विश्वास जीतकर सत्ता के समीकरण बदलता है। इन चुनावों में जनता की भागीदारी और लोकतंत्र की ताकत एक बार फिर देखने को मिलेगी।



