उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस समारोह !

उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस समारोह !

स्थान= खटीमा ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट= अशोक सरकार

ख़बर जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां बरी अंजनिया में उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट के तत्वाधान में क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पंडाल को भव्य रूप से सजाया गया। यीशु के जन्म उत्सव पर सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने इस सभा में भाग लिया।


वहीं प्रचारक राकेश कुमार ने यीशु के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के संघर्ष से सबको अवगत कराया।उन्होंने कहा कि यीशु मसीह ने कई कष्ट झेले, लेकिन बुराई के सामने ये कभी नतमस्तक नहीं हुए। उन्होंने हमेशा अच्छाई के बारे में ही

लोगों को सीख दी। साथ ही उन्होंने युवा-युवतियों को अपने जीवन में यीशु मसीह के जीवन से सीख लेने की अपील की है। वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए बताया कि हमारी संस्था मानव सेवा, समाज सेवा,तथा

पर्यावरण पर लगातार कार्य करता हुआ आ रहा है।इस कार्यक्रम के माध्यम से आने वाले सभी अतिथियों को मिष्ठान वितरण किया। इसमें बच्चे और युवक युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़े दिन के शुभ अवसर पर ट्रस्ट के लोग पर्व की खुशियां मनाते हुए सभी अतिथियों को भोजन भी कराया।