




ऋषिकेश

ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ के पास एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा हुआ था, जिससे वह


अंदर ही फंस गई थी। SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 16 वर्षीय लड़की को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। बस में 45 बालिकाएं सवार थी जो सुरक्षित हैं। यह स्कूली बच्चों


का ग्रुप स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। लगभग 10 से



12 छात्राओं को हल्की चोट आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है, बाकी सभी सुरक्षित हैं।


