मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली मार्ग पर बस सेवाएं बनाए रखने का प्रयास

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली मार्ग पर बस सेवाएं बनाए रखने का प्रयास

देहरादून।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में लागू ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) पॉलिसी के तहत दिल्ली मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुचारू रखने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम को निर्देश दिए हैं।

इन निर्देशों के बाद, परिवहन निगम ने यात्रियों को हर सुविधा प्रदान करने के लिए बसों के फेरों में वृद्धि की है और नई खरीदी गई बसों का संचालन शुरू किया है। अपर सचिव परिवहन नरेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने

बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों के दिल्ली में प्रवेश पर लगी रोक के बावजूद, 185 सीएनजी बसों और 12 वोल्वो बीएस-6 मॉडल बसों के फेरों में वृद्धि की है।