आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- फायदेमंद दिन है। भाई और पिता समान किसी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपका काम हल होगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। बच्चों के शिक्षा से संबंधित फायदेमंद योजनाएं पूरी होंगी। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- खुद को साबित करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। आय की अपेक्षा व्यय की स्थिति ज्यादा रहेगी। इसलिए अनावश्यक खर्चो से परहेज करें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर लेना जरूरी है।
व्यवसाय- उन्नति का समय है। कानूनी मामलों से दूर रहें। बिजनेस में नए काम की शुरुआत होगी। अच्छे ऑर्डर भी मिल सकते हैं। ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखकर पूरी तरह मेहनत करें। अपने काम करने के तरीके दूसरों के समक्ष उजागर न करें।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। समझदारी से काम लें, वरना इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पूर्व में कोई अटकी हुई योजना आज गति में आ सकती है। साथ ही आपके नेतृत्व में कोई विशेष गतिविधि भी संपन्न होगी। अधिक से अधिक समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है।
नेगेटिव- कहीं भी पैसा उधार ना दे और ना ही कहीं निवेश करें, अन्यथा नुकसान जैसी स्थिति आ सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना होने दे, वरना वाद-विवाद की स्थिति से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। विद्यार्थी अपने किसी सब्जेक्ट को लेकर तनाव में आ सकते हैं।
व्यवसाय- भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने का उचित समय है। करियर तथा कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से मुश्किल में पड़ सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखें।
लव- पति-पत्नी के सामंजस्य से आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकी आएंगी। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से कमजोरी और आलस बनी रहेगी। आराम ले तथा संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- नए काम की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। परिवार जनों का सहयोग भी मिलेगा। अपनी बिजी रूटीन से हटकर नए काम और नई चीजें सीखने में भी समय बीतेगा। अपनी किसी कल्पना को भी हकीकत में बदलने का अच्छा मौका है।
नेगेटिव- आर्थिक तथा घरेलू मसालों को बहुत ही धैर्य से सुलझाने की जरूरत है। अपने किसी भी फैसले में परिवार वालों को जरूर शामिल करें। अस्वस्थता की वजह से आप की कार्य क्षमता मैं कमी आ सकती है। लेकिन आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। अगर किसी यात्रा का प्लान है तो उसमें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
व्यवसाय- कारोबार में रुका हुआ कार्य शुरू हो जाने से तरक्की की संभावनाएं बनेंगी। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही बाधा भी दूर होंगी। युवाओं को मन मुताबिक परिणाम ना मिलने की वजह से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। लेकिन मेहनत करते रहे, शीघ्र ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
लव- परिवार जनों के साथ घूमने-फिरने में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों के मामले में सावधानी बरतें, मानहानि की आशंका है।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से खांसी जुकाम जैसी एलर्जी होने की आशंका है। आयुर्वेदिक इलाज उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ बेहतर करने का उमंग व जोश रहेगा और आप कामयाब होंगे। आपके प्रयासों से पिछले कुछ समय से चल रही कोई समस्या भी दूर होगी। पारिवारिक लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा।
नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य की नकारात्मक गतिविधि को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। कुछ लोग आपकी सफलता को देखकर आलोचना करेंगे। आप पर इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा तथा अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में तरक्की पाने के लिए मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे नई-नई बातों की जानकारी हासिल होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे। ऑफिस के काम से किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद और सुकून दायक रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में एक-दूसरे के मान-सम्मान का ध्यान रखना आपका दायित्व है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम और तनाव की वजह से घबराहट और थकान की स्थिति रह सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हल्का नीला, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यवस्थित और अनुशासित रहने से आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। नजदीकी मित्रों का बेहतरीन योगदान मिलेगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, वे आपके पक्ष में आएंगे। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से खुशनुमा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श करना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। बाहरी गतिविधियों की अपेक्षा घर में रहकर ही समय व्यतीत करना ज्यादा उचित रहेगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहे।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में इस समय लाभदायक परिस्थितियों बन रही है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं।
लव- घर से संबंधित गतिविधियों पर भी आपका सहयोग आवश्यक है। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के फैसले लेने के लिए अनुकूल समय है।
स्वास्थ्य- सांस की समस्या या त्वचा संबंधी कोई एलर्जी परेशान कर सकती है। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसका समाधान मिलने की संभावना है। कुछ समय धार्मिक स्थल अथवा अनुभवी व्यक्तियों के साथ व्यतीत करने से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। साथ ही आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से भी रूबरू करवाएगा।
नेगेटिव- बेमतलब दूसरों की परेशानियों में ना ही उलझे और अपने काम से ही मतलब रखें। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखना आपको तनाव से दूर रखेगा और इससे परिस्थितियां जल्दी सामान्य हो जाएंगी। वरिष्ठ व्यक्तियों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में कोई भी नया कार्य शुरू करने के बजाय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान देना उचित रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी।
लव- पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। तथा घर का माहौल में उचित व अनुशासित रहेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपनी नियमित जांच अवश्य कराएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- विनम्रता और सौम्यता से उधार दिया हुआ पैसा निकालने का प्रयास करें। आपको सफलता मिलेगी। पिछले कुछ समय से किसी खास कार्य के प्रति चल रही मेहनत के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह की आवाजाही करते समय अपने सामान का उचित ध्यान रखें। भूमि संबंधी कोई भी कागजी कार्यवाही करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। छोटी सी गलती की वजह से बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन आप विवेक से उनका समाधान निकाल लेंगे। अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- खुद के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है। अधिक कार्यभार की वजह से थकान और बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। योगा और व्यायाम अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिन भर सामाजिक या पारिवारिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी तथा कुछ विशेष मुद्दों पर सकारात्मक वार्तालाप ही होगा। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। युवाओं का काम के प्रति पूर्ण समर्पण उनके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है।
नेगेटिव- अत्यधिक खर्चे आपको विचलित कर सकते हैं। क्रोध जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। हालांकि आप परिस्थितियों को सूझबूझ से व्यवस्थित भी कर लेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में व्यवस्था बेहतर रखने के लिए प्लानिंग करने की जरूरत है। अभी नई योजनाएं बनाने के लिए समय पक्ष में नहीं है। जल्दी ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी, इसलिए उचित समय का इंतजार करें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव- घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में रोमांस बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या दिक्कत हो सकती है। अपनी मनःस्थिति सामान्य बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। कुछ फायदेमंद सुअवसर भी हाथ में आएंगे, परंतु इनका सदुपयोग करना आप की क्षमता पर निर्भर करता है। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का भी मार्गदर्शन बना रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। मित्रों से मेल मुलाकात होगी।
नेगेटिव- आपके अपने ही कुछ लोग आपके बारे में आलोचनात्मक अफवाहें फैला सकते हैं, परंतु अपने गुस्से पर कंट्रोल करके शांति पूर्ण तरीके से काम ले, परिस्थितियां जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। बच्चों का मार्गदर्शन करना भी आपका दायित्व है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सुधार आने से आवश्यक कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। दूरदराज के कुछ क्षेत्रों से व्यवसायिक गतिविधियां दोबारा शुरू हो सकती हैं। अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर ही अपने कार्य संबंधी रणनीति तैयार करें। ऑफिस का काम अधिक होने की वजह से अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण भी समय देना पड़ सकता है।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। विवाहित प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, सावधान रहें।
स्वास्थ्य- गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है। इसलिए अधिक सावधानी बरतें। किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आ रहा है, लेकिन खुद को अपडेट करने के लिए मेहनत तो करनी होगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। महिलाएं अपने कार्यों को बहुत आत्म विश्वास और लगन से संपन्न करने में सक्षम रहेंगी।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने, भावनाओं में लिए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय किसी अनुभवी से सलाह-मशवरा अवश्य करें। लेन-देन के मामलों में बहुत अधिक सतर्कता बरतनी होगी।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर महिला कर्मचारी अपने मान सम्मान का ध्यान रखें। अगर सरकारी मामलों को लेकर कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। कॉस्मेटिक्स का कारोबार करने वालों के लिए फायदेमंद समय चल रहा है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को तरक्की मिलने के अवसर बन रहे हैं।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजन अथवा डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य के अभाव के वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती हैं। जांच करवाएं। महिलाएं कोई भी इंफेक्शन होने पर तुरंत इलाज दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार के किसी सदस्य की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। रुपए की आवक के लिहाज से भी आज का दिन श्रेष्ठ है। घर या ऑफिस में सुधार संबंधी काम हो सकते हैं।
नेगेटिव- सामाजिक बने रहना भी जरूरी है। इसलिए अपने नजदीकी लोगों के संपर्क में बने रहे। कभी-कभी आलस की वजह से आप की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। अपनी इस नकारात्मक आदत पर सुधार लाने से आप व्यवस्थित हो जाएंगे। बढ़ते खर्चो को लगाम दे।
व्यवसाय- बिजनेस की व्यवस्था ठीक रहेगी, लेकिन दूसरों की सलाह की बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में आपको अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। नौकरी में साथियों से संबंध अच्छे रहेंगे। आप अपना काम भी समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में मुलाकात का अवसर मिलेगा और प्रगाढ़ता भी आएगी।
स्वास्थ्य- गैस, बदहजमी आदि की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी की स्थिति रहेगी। समय अनुसार अपना इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई खास कार्य आपकी शर्तों पर पूरा हो सकता है। कोई सरकारी काम रुका है तो उसे पूरा करने का उचित समय है। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। घर में सुधार संबंधी गतिविधियों की भी योजना बनेगी।
नेगेटिव- गुस्से और जल्दबाजी जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखें। कुछ समय आत्म मनन तथा आत्ममंथन में भी लगाएं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपरिचित लोगों से अपनी बातें शेयर ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस के रुके हुए कामों में तेजी आएगी। अंदरूनी व्यवस्था भी उचित रहेगी। नए संपर्कों से फायदा होगा। ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे लोगों को कार्य की वजह से सराहना मिलेगी। वेतन वृद्धि की चर्चा हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार आएगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा कोई खुशखबरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3