महिला की मौत

महिला की मौत

स्थान- पंतनगर

रिपोर्टर-ऐजाज हुसैन

समीपवर्ती पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला बाईपास में एक महिला के जंगल किनारे बेसुध अवस्था में झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की पहचान देवकी देवी निवासी नगला, पंतनगर के रूप में हुई।


पुलिस के मुताबिक देवकी देवी शुक्रवार सुबह घर से 8 बजे घास काटने के लिए जंगल को निकली थी। लगभग 10 बजे राहगीरों ने थाना पंतनगर को सूचना दी कि बाईपास से पांच सौ मीटर आगे एक महिला बेसुध हालत में झाड़ियों में पड़ी हुई है। सूचना पर पंतनगर थाना

पुलिस मौके पर पहुंची और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से महिला को लालकुआं अस्पताल भिजवाया गया। जहां से महिला को रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक नगला में अपने दिव्यांग पति लाल सिंह कार्की के साथ रहती थी।


एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे नगला बाईपास नेशनल हाईवे किनारे महिला मूर्छित अवस्था में मिली थी। तत्काल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।