धूमधाम से मनाई गई गुरुनानक देव जी की 155वीं जयंती

धूमधाम से मनाई गई गुरुनानक देव जी की 155वीं जयंती

स्थान -दिनेशपुर।

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में गुरु नानक देव जी की 155 की जयंती माता साहिब

कौर गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई आपको बताते चले कि गुरु नानक जयंती जिसे गुरु नानक प्रकाश उत्सव भी कहा जाता है सिख समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्यौहार है यह पहले सिख गुरु गुरु नानक देव जी के जन्म का उत्सव है जिन्होंने एकता मानवता और नि स्वार्थ सेवा का संदेश दिया

उनके उपदेश सिर्फ सिखों के लिए नहीं बल्कि सभी समुदाय के लिए है और यह जाती या धर्म के आधार पर भेदभाव से दूर रहने का संदेश देते है इसी के चलते आज दिनेशपुर के माता साहिब कौर गुरुद्वारे में नगर कीर्तन कर प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद क्षेत्रफल के तमाम लोगों ने दिनेशपुर के

माता साहिब को गुरुद्वारे में पहुंचकर गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला उसके बाद दूर दराज से आए लोगों ने लंगर का भी आनंद लिया