आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिस्थितियां कंट्रोल में रहेंगी। प्रॉपर्टी के रुके काम आगे बढ़ने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामले में किसी की सहायता मिल सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा कुछ नया करने में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।
नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभालकर रखे। किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में ना पड़ने दे, जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने में हिचक ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही दिक्कतें किसी के मार्गदर्शन से दूर होगी। लेकिन आज के काम को कल पर डालने की प्रवृत्ति से बचना होगा। साझेदारी के व्यवसाय में कार्य में विभाजन को लेकर टकराव उत्पन्न हो सकता है। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव- घर में खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी तैयारियां जोर-शोर से होंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। त्वचा संबंधी इन्फेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई रुका हुआ कार्य हल हो जाने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा। तनाव भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों में भी जरूर लगाएं। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात आपके लिए संबल का कार्य करेगी। विदेश से संबंधित कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव- बजट बनाकर चलें, क्योंकि अत्यधिक खर्चे परेशान कर सकते हैं। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें, इससे उनका प्रदर्शन बेहतर होगा। साथ ही सबको खुश रखने के चक्कर में अपना नुकसान ना करें। अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी भरपूर समय देने की जरूरत है।
व्यवसाय- वर्तमान व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है। पुराने निवेश से भी फायदा होने वाला है। खुद को अपडेट करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
लव- ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। इससे वैवाहिक संबंध भी मधुर होंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान से राहत पाने के लिए मेडिटेशन करें। मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने आसपास के लोगों के साथ मिलने का मौका मिलेगा और उत्साह भी बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त करने के लिए समय अनुकूल है। आप अपनी जीवनशैली को और अधिक प्रभावशाली बनाने का प्रयास करेंगे। रुकी हुई पेमेंट या उधार दी हुई पेमेंट हासिल करने का भी अनुकूल समय है।
नेगेटिव- अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक ना करें। अन्यथा पछताना भी पड़ सकता है। अपने जरूरी कार्यों को सही समय पर निपटा लेना चाहिए। बातचीत करते समय अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें। वरना संबंधों में नकारात्मकता आएंगी।
व्यवसाय- आज कार्य क्षेत्र में बेहतरीन व्यवसायिक योजनाएं बनेंगी तथा लंबित मामले निपटाने के लिए भी अनुकूल समय है। लेकिन ज्यादा माल स्टॉक करने के चक्कर में अपना पैसा ना फंसाए। साझेदारी संबंधी कोई योजना पर भी विचार होगा। ऑफिस के माहौल में राजनीति रहेगी।
लव- वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ में कुछ अच्छे पल का आनंद उठाने का मौका मिलेगा और संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग– सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा तथा सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना, तथा एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजना भी सफल होंगी।
नेगेटिव- अनुशासित व्यवहार रखें। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको अपने लक्ष्य से भटका भी सकते हैं। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा।
व्यवसाय- इंश्योरेंस, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां बन रही हैं। हालांकि प्रतिस्पर्धा की अधिकता से तनाव बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को प्रोजेक्ट पूरा न करने की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- परिवार जनों के साथ डिनर शॉपिंग आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंध में किसी प्रकार के अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। मोबाइल अथवा ईमेल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। मनोरंजक कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी व्यक्तिगत समस्या का असर आपकी नींद और सुकून पर पड़ सकता है। इसलिए तनाव लेने की बजाय समाधान ढूंढे। व्यक्तिगत कार्य का बोझ बढ़ने पर अपने परिवार जनों के साथ बांट लेना आपको राहत देगा। घरेलू मामलों में खर्चों की स्थिति कुछ बढ़ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान दें। आपको कोई उचित सलाह मिलेगी। थोड़ी सी मेहनत से बेहतर परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। नए जनसंपर्क भी स्थापित होंगे। फाइनेंस संबंधी मामलों में जल्दबाजी न करें।
लव- परिवारजनों की नाराजगी को समय रहते सुलझा ले। कुछ उपहार देना भी उचित रहेगा। अपनी परेशानी को जीवन साथी के साथ शेयर करने से निश्चित ही समाधान मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन महिलाओं की किसी इंफेक्शन की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। समय पर अपना ट्रीटमेंट लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप आराम करने के मूड में रहेंगे। किसी निकट संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण मिलेगा। परिवार के साथ सुकून और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी परिस्थितियां अपनी इच्छा के प्रतिकूल हो सकती हैं। परंतु मन में नकारात्मक विचारों को ना उपजने दे। इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। रिस्क जैसी गतिविधियों से दूर रहें। यह समय सहज और शांति से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ दिक्कतें और व्यवधान रहेंगे। इस समय कहीं निवेश करना भी उचित नहीं है। हालांकि सावधानी और मेहनत द्वारा जरूरत अनुसार कार्य होते जाएंगे। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त ड्यूटी आ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति लापरवाही रखने से गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं परेशान करेंगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जमीन-जायदाद से संबंधित कोई समस्या हल होती नजर आ रही है। कहीं इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय ले। क्योंकि सही समय पर सही निर्णय लेने के अनुकूल परिणाम ही मिलते हैं। अध्यात्म और धर्म-कर्म के कार्यों में भी ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों को लेकर कुछ असमंजस जैसी स्थिति भी रहेगी। कभी-कभी अपने बारे में ही अधिक सोचना और कुछ स्वार्थ आने की वजह से कुछ संबंधों में खटास आ सकती है। इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय से संबंधित कोई भी लिया गया निर्णय बेहतरीन साबित होगा। आज अधिकतर समय घर से बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत करें। रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम में ध्यान ना दें।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुरतापूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात भी पुरानी यादें ताजा करवाएगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी जैसी दिक्कतें रहेगी। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होने वाला है, सिर्फ थोड़ी मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। अगर किसी निकट संबंधी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो सकारात्मक तरीके से उसे सुलझाने पर निश्चित ही सफलता मिलेगी तथा आपका मान-सम्मान भी पड़ेगा।
नेगेटिव- छोटे-छोटे मामलों को लेकर आपसी मनमुटाव रखना संबंधों को खराब करेगा, इसलिए किस दूसरों के कहने और बहकावे में ना आएं। अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसको किसी अनुभवी की मदद से सुलझाने का प्रयास करें। जल्दी ही समस्याओं का हल निकलेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। लेकिन अभी किसी डील को फाइनल करने में कुछ निराशा की स्थिति हाथ आ सकती हैं। सरकारी नौकरी में आपकी कार्यप्रणाली बेहतर रहेगी और इस वजह से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी।
लव- जीवनसाथी के साथ व्यक्तिगत बातों को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती हैं। हालांकि घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- किसी वजह से मन कुछ विचलित रह सकता है। मेडिटेशन और योग का सहारा लेना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन व्यवस्थित तरीके से व्यतीत होगा। रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए किए गए आपके प्रयास प्रशंसनीय रहेंगे। मीडिया तथा सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आपको नई-नई लाभदायक जानकारियां मिलेंगी। विदेश से संबंध रखने वाले लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- अपनी दिनचर्या में ही मस्त रहें, अपरिचित लोगों के साथ संपर्क रखते समय चौकन्ना रहने की भी जरूरत है। उनका हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर न होने दें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना नुकसानदेह हो सकता है। अनावश्यक खर्चों से परहेज करें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पार्टनर के साथ सामंजस्य रखने में कुछ दिक्कतें रहेंगी। अगर कहीं इन्वेस्टमेंट करने की योजना बना रहे हैं, समय अनुकूल है। परंतु रिस्क लेने की बजाय सोच-समझकर निर्णय ले। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को शासन की तरफ से कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है।
लव- पारिवारिक सुख-शांति और व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान देना जरूरी है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर के साथ नुकसान ना करें।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपका कोई विशेष कार्य बनने वाला है। मीडिया अथवा इंटरनेट के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिस पर ध्यान देना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। इस बेहतरीन समय का उचित सदपयोग करें। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
नेगेटिव- हर किसी पर विश्वास ना करें तथा अपनी कार्य क्षमता को बेहतर बनाएं। कुछ डर अथवा बेचैनी की स्थिति महसूस होगी, लेकिन यह आपका वहम ही है। इस समय खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जिसका नकारात्मक असर आपके व्यवहार पर आना स्वाभाविक है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी उचित आर्डर मिलेंगे और अपने लक्ष्य को भी आसानी से हासिल कर लेंगे। साझेदारी के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस तरह की योजनाएं अभी भविष्य के लिए टाल दे। सरकारी नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी।
लव- मित्रों तथा पारिवारिक लोगों का भरपूर सहयोग रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मुसीबत का कारण बनेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार लेने से बचें। दूसरों के मामले में अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करें। अपने खुद के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज मन में कई तरह के विचार आएंगे और नई योजनाओं पर भी कार्य होगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित करेगा और आज आप इन्हीं गुणों द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य खोने की बजाय विनम्रता से पेश आएं, तो विवादों को आसानी से सुलझाया जा सकता है। पारिवारिक संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से खटास आ सकती है। इसलिए विवेक से काम ले। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। किसी नए काम के लिए प्लानिंग करने का उत्तम समय है। सिर्फ इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में कोई भी डील करते समय जल्दबाजी ना करें। नौकरी पेशा लोगों का अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने से अधिकारियों का भी प्रोत्साहन मिलेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि घर के मामले आपस में बैठकर ही सुलझाएं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ थकान और सुस्ती रह सकती है। हाइजीनिक रहे तथा इंफेक्शन होने पर तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों और जिम्मेदारियों को निभाने में आप व्यस्त रहेंगे, परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। विदेश से किसी व्यक्ति द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी, उस पर आप गंभीरता से विचार करें।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों को लेकर खर्चे बरकरार रहेंगे। इसलिए अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने का प्रयास करें। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें और इसके लिए आपको ही प्रयास करना होगा। अपनी खास वस्तुओं की संभाल खुद ही करें, दूसरों से उम्मीद रखना व्यर्थ है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कर्मचारियों व सहयोगियों पर आपका विश्वास व उचित व्यवहार उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाएगा तथा तरक्की के भी शुभ अवसर सामने आएंगे। सरकारी नौकरी में कोई ऐसा कार्यभार मिल सकता है, जिसमें बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। संबंधियों और मित्रों के साथ गेट-टुगेदर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- खानपान व दिनचर्या को संयमित तथा व्यवस्थित रखें। पेट संबंधी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4