

रिपोर्ट, संजय कुंवर, जोशीमठ,


चमोली जनपद में वैदर अपडेट के साथ संजय कुंवर वीआईपी न्यूज,,,,
एंकर,, सूबे के पहाड़ी जनपद चमोली में मौसम का जबरदस्त मिजाज बदला हुआ है, चमोली जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश और तेज गर्जन के साथ बिजली कड़कने के ऑरेंज अलर्ट के चलते जहां जिला प्रशासन ने एतियातन जनपद की


सभी विद्यालयों में एक से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं और आंगन बाड़ी में अवकाश की घोषणा की है, वहीं देर रात से जनपद


के सभी निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है, सीमांत ज्योतिर्मठ छेत्र में भी बारिश से सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है,वहीं


बद्रीनाथ धाम नील कंठ छेत्र में भी लगातार बारिश का दौर जारी है, नर नारायण गंध मादन पर्वत सहित नील कंठ बेसकेंप छेत्र की पहाड़ियों में सुबह से हिमपात होने से बदरी पुरी में भी शीत लहर का एहसास श्रद्धालुओं को होने लगा है, उच्च हिमालई क्षेत्र

हेमकुंड साहिब और विश्व धरोहर फूलों की घाटी में भी हल्की बारिश हो रही है,सप्त श्रृंग चोटियों सहित भ्यूंडार घाटी के कुंठ खाल छेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई है,पार्क प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आज वैली ऑफ फ्लावर्स में करीब 62

पर्यटको की एंट्री दर्ज हुई है, मोसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट का असर जनपद में साफ नजर आ रहा है,फिलहाल अच्छी खबर ये है कि बद्रीनाथ धाम सहित हेमकुंड साहिब फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क में श्रद्धालुओ और प्रकृति प्रेमियों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी है,



