

लोकेशन – ऋषिकेश

संवाददाता- सागर रस्तोगी


मुनिकीरेती में ई ऑटो को एंट्री देने की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। जिससे नाराज होकर चालक धरने प्रदर्शन के साथ चार दिन से क्रमिक आमरण अनशन कर रहे हैं।


रात को हो रही मूसलाधार बारिश भी चालकों के क्रमिक आमरण अनशन को हिला नही पा रही है। प्रशासन धरना प्रदर्शन और अनशन पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी अभी तक आंदोलन कर रहे चालकों से वार्ता करने नहीं पहुंचा है।


इसलिए चालकों ने प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन भी किया। चालकों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर भगवान से प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है। ई ऑटो यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जब तक उनके वाहनों को मुनिकीरेती में एंट्री नहीं मिलती

तब तक धरना प्रदर्शन और क्रमिक आमरण अनशन चलता रहेगा। जरूरत पड़ेगी तो ऑटो चालक मिलकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।


