

टॉप- देहरादून


भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता महा अभियान की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई।


इस अवसर पर पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मौजूद रहे।


इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि हमारा संगठन पर्व हर 3 साल के बाद होता है।


हम सब लोगों के लिए एक बड़ा अवसर होता है कि हम सब जन-जन तक पहुंचे।

प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

आगामी 2 सितंबर से यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ होगा। हम भी पूरे देश के साथ प्रदेश में सभी जगहों पर जाएंगे, जहां पार्टी का विस्तार होना है। हम सभी पार्टी को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।



