उत्तराखंड में 25 अक्टूबर तक संपन्न करा लिए जाएंगे निकाय चुनाव, उत्‍तराखंड सरकार ने हाई कोर्ट में दिया जवाब

उत्तराखंड में 25 अक्टूबर तक संपन्न करा लिए जाएंगे निकाय चुनाव, उत्‍तराखंड सरकार ने हाई कोर्ट में दिया जवाब

उत्तराखंड

ख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में जसपुर के मोहम्मद अनवर व अन्य की जनहित याचिका पर एक साथ सुनवाई हुई। महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने बताया कि राज्य में तय समय के भीतर निकाय चुनाव लोकसभा चुनाव की वजह से नहीं हो पाए। अब सरकार 25 अक्टूबर से पहले निकाय चुनाव कराने को तैयार है

राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव कराने को लेकर राज्य सरकार ने हाई कोर्ट को बताया कि 25 अक्टूबर तक चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति भी अगस्त अंत या सितंबर पहले सप्ताह तक कर ली जाएगी।

मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में जसपुर के मोहम्मद अनवर व अन्य की जनहित याचिका पर एक साथ सुनवाई हुई। इस दौरान महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने कोर्ट को बताया कि सरकार की ओर से पूर्व में प्रार्थना पत्र दाखिल कर चुनाव के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया था