पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र बीरोखाल ब्लॉक हीरो आफ नेफा बाबा जसवंत सिंह के पैतृक गांव बाड़ियों दुनाव में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया उनका जन्मदिन,

पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र बीरोखाल ब्लॉक हीरो आफ नेफा बाबा जसवंत सिंह के पैतृक गांव बाड़ियों दुनाव में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया उनका जन्मदिन,

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह पौड़ी चौबट्टाखाल विधानसभा

मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार गांव में अब तक बाबा जसवंत सिंह के नाम का स्टेडियम व स्मारक निर्माण न होने से क्षेत्र वासियों में रोष

दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, एवं प्रदेश के कई स्थानों के साथ ही महावीर चक्र विजेता हीरो आफ नेफा जसवंत सिंह रावत के पैतृक गांव बाड़ियों में भी उनका जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेएसआर मेमोरियल ट्रस्ट तथा दुनाव महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में चौबट्टाखाल विधानसभा के बीरौंखाल ब्लॉक के

अंतर्गत बाबा जसवंत सिंह रावत के पैतृक गांव बाड़ियों दुनाव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद जसवंत सिंह रावत की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। महिला मंगल दल बाड़ियों, पखोली तथा मरखोला आदि

द्वारा इस मौके पर भजन कीर्तन किया गया। वहीं क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार दुनाव में अभी तक स्टेडियम व स्मारक निर्माण न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ऐतिहासिक पुरुष के गृह क्षेत्र को विकास से वंचित रखना का आरोप लगाते हुए कहा कि लगभग 134.75 लाख रुपए लागत की डीपीआर शासन में संस्कृति निदेशालय एवं विकास निगम देहरादून के

कार्यालयों में धूल फांक रही है। कहा की बाबा जसवंत सिंह के गृह क्षेत्र के ग्रामीण युवा स्टेडियम व स्मारक का सपना साकार होता हुआ देखना चाहते हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय जनता ने स्टेडियम व स्मारक को लेकर मुख्यमंत्री घोषणा को धरातल पर

उतरने की मांग की। आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन सचिन बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन अवसर पर भंडारा भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जेएसआर मेमोरियल ट्रस्ट के संरक्षक डॉ पीएस नेगी, सचिव मदन सिंह रावत, अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत, शिव सिंह रावत, संजय सिंह रावत, भीम सिंह रावत, दीप सिंह रावत, सत्येंद्र सिंह रावत, अंजलि एवं सुधा आदि सदस्यों तथा मंदिर समिति द्वारा सहयोग किया गया