


लोकेशन – ऋषिकेश

संवाददाता -सागर रस्तोगी


ऋषिकेश के श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस में एनएसयूआई ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ छात्र संघ के अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने किया। मौके पर विद्यालय की छात्रों ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम


स्थान अदिति चौहान, द्वितीय स्थान प्रिया और तृतीय स्थान ईशा ने पाया। जबकि सात्वने स्थान पर अंशिका रही। सभी छात्राओं को हौसला अफजाई के लिए नकद इनाम देकर हौसला अफजाई की गई।


हिमांशु जाटव ने बताया कि छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को उभारने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। छात्र नेता वैभव रावत ने बताया कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उनको उभरने के लिए समय-समय पर कार्यक्रमों की जरूरत है।


