क्या कहता है आज का राशिफल कैसे है आपके आज सितारे- पड़िये अपना राशिफल

क्या कहता है आज का राशिफल कैसे है आपके आज सितारे- पड़िये अपना राशिफल

मेष

पॉजिटिव– आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी कोई नया अवसर मिल सकता है। उपलब्धि मिलने से जोश बना रहेगा।

निगेटिव– समय अनुसार अपने व्यवहार में सुधार करें। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन होना आपसी संबंधों में कटुता ला सकता है। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत आने से तनाव रहेगा। निराशा से बचें और दोबारा प्रयास करें।

व्यवसाय– कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण फैसले बदलने पड़ सकते हैं। अगर किसी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन अवश्य लें। ऑफिस में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन समय अनुसार समाधान भी मिल जाएगा।

लव– घर में खुशनुमा और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंध में एक-दूसरे के लिए विश्वास बना रहेगा।

स्वास्थ्य– ज्यादा काम के साथ-साथ अपने आराम के लिए भी जरूर समय निकालें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 7

वृष 

पॉजिटिव– परिवार संबंधी कोई समस्या हल होने से आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा।

निगेटिव– आपकी योजना सार्वजनिक हो सकती है। जिससे नुकसान होने की आशंका है और आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। वाहन या किसी मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा हो सकता है।

व्यवसाय– कर्मचारियों के सहयोग से व्यापारिक गतिविधियां सुचारू चलती रहेंगी। जिससे आप तनावमुक्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपनी जॉब से संबंधित महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की संभावना है।

लव– दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

स्वास्थ्य– एलर्जी की वजह से गला खराब हो सकता है। बुखार से भी परेशान रहेंगे।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 9

मिथुन

पॉजिटिव– घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। आप कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

निगेटिव– अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है तो किसी योग्य व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। मन में नकारात्मक विचार न उठने दें। वर्ना आपकी नींद पर असर पड़ेगा। कुछ समय एकांत में आत्म चिंतन करें।

व्यवसाय– व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करते रहें, जीत सुनिश्चित है। कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती है, इसके लिए प्रयास करें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील हो रही है तो इसे स्थगित रखना होगा।

लव– पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से अलगाव की स्थिति बन रही है।

स्वास्थ्य– ज्यादा मेहनत से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी परेशानियां बढ़ेंगी। अपनी कार्यशैली, दिनचर्या, व्यायाम आदि पर जरूर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग– क्रीम

भाग्यशाली अंक– 4

कर्क 

पॉजिटिव– आज अपने लक्ष्यों को हासिल करने का उत्तम समय है। भरपूर मेहनत करें। संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। किसी रुके हुए कार्य में भी गति आएगी और जरूरत अनुसार सहायता भी मिलेगी।

निगेटिव– अति उत्साहित होने से परहेज करें। धैर्य और संयम से काम लें। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है।

व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर अतिरिक्त खर्चे बढ़ेंगे। लेकिन आय की स्थिति भी बेहतर होगी। किसी नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। लेनदेन संबंधी कार्य ध्यान से करें। नौकरी में चल रही समस्या किसी मित्र के सहयोग से दूर हो जाएगी।

लव– पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को जाहिर करने के लिए धैर्य रखें।

स्वास्थ्य– गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। मौसम के अनुकूल अपना आहार व्यवहार रखें।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 8

सिंह

पॉजिटिव– कोई भी खास प्लानिंग भावनाओं में आकर न करें, बल्कि दिल की बजाए दिमाग से काम लें। बच्चों के भविष्य की योजनाएं बनेंगी। सावधानी बरतने पर हिम्मत और साहस से असंभव कार्य को भी आसानी से संभव बना लेंगे।

निगेटिव– व्यवस्थित दिनचर्या रखें और अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

व्यवसाय– व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित और अनुशासित रखें। किसी कर्मचारी की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश करने से आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा। सरकारी नौकरी में स्थान परिवर्तन जैसी स्थिति बनेगी।

लव– दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति विश्वास रखें। लव पार्टनर को कुछ उपहार दें।

स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिर दर्द रहेगा। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से ताजगी महसूस होगी।

भाग्यशाली रंग– ऑरेंज

भाग्यशाली अंक– 6

कन्या

पॉजिटिव– सफलता अवश्य मिलेगी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। अगर घर परिवर्तन करने की प्लानिंग चल रही है तो आज उससे संबंधित कोई गतिविधि हो सकती है।

निगेटिव– लापरवाह न रहें। किसी भी बाहरी गतिविधि से परहेज रखें, क्योंकि फायदा नहीं होगा, बल्कि समस्याएं ही आएंगी। बेहताशा खर्चा बढ़ने से इसका असर आपके सुकून और नींद पर हो सकता है।

व्यवसाय– व्यवसाय में अभी यथावत स्थिति पर ही ध्यान दें, क्योंकि अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करने में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। ऑफिस में सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और न ही अपने मामलों में हस्तक्षेप होने दें।

लव– भावुकता और मधुरता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करें।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 3

तुला 

पॉजिटिव– घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। दैनिक गतिविधियों को पूरा करने में ध्यान लगाएं। आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता देने वाली है। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा।

निगेटिव– इस समय विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। वाणी पर नियंत्रण रखने की भी जरूरत है।

व्यवसाय– कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन समय अनुसार काम निपट जाएंगे। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लव– दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव कुछ कम होगा। कोई मनोरंजन का प्रोग्राम बनने से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और आलस रहेगा। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग– नीला

भाग्यशाली अंक– 7

वृश्चिक

पॉजिटिव– आप अपनी व्यवहार कुशलता से किसी पारिवारिक विवाद को निपटाने में सफल रहेंगे और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। युवा वर्ग की अस्त-व्यस्त दिनचर्या व्यवस्थित करने की कोशिश कामयाब होगी।

निगेटिव– आपका आत्म केंद्रित होना और सिर्फ अपने बारे में सोचना रिश्तों में कटुता ला सकता है। सामाजिक बने रहना जरूरी है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हटकर दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में लगेगा।

व्यवसाय– व्यवसाय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। किसी भी काम में आपके सहयोगी की सलाह फायदेमंद रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के डिपार्टमेंट में बदलाव हो सकता है।

लव– पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा, लेकिन इस समय गलत संबंध बनने की आशंका बनी हुई है। सावधान रहें।

स्वास्थ्य– कुछ समय अपने आराम के लिए निकालें। सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी स्थिति रह सकती है।

भाग्यशाली रंग– आसमानी

भाग्यशाली अंक– 4

धनु 

पॉजिटिव– आज दिन भर पारिवारिक और बाहरी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। साथ ही आपको इस मेहनत के उचित परिणाम भी मिलेंगे। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में आपका उत्साह बना रहेगा। कोई यात्रा भी सम्भव है।

निगेटिव– अगर परिवार में कोई तनाव है तो शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। किसी पर अधिक भरोसा करना नुकसानदायक रह सकता है। ये समय बहुत संभलकर चलने का है।

व्यवसाय– व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। इसलिए दिन की शुरुआत में पूरी रूपरेखा बना लें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील भी संभव है। ऑफिस में पेपर संबंधी कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

लव– पति-पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। नए व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

भाग्यशाली रंग– बादामी

भाग्यशाली अंक– 3

मकर

पॉजिटिव– मकर राशि के लोग अपनी मेहनत और प्रयास से अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही कलात्मक और रचनात्मक कार्यों में भी आपका रुझान बना रहेगा।

निगेटिव– आज मन में कुछ विचलित करने वाले विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। धन के लेनदेन से बचें। कोई आपका इमोशनली लाभ ले सकता है। साथ ही अत्यधिक खर्चे भी परेशान करेंगे।

व्यवसाय– व्यवसायिक स्थल पर अपने कार्यों और योजनाओं को किसी से भी शेयर न करें। होलसेल के बजाय रिटेल संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। साथ ही रिस्क संबंधी कार्यों से दूर ही रहें। ऑफिशियल कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें, वर्ना उच्चाधिकारी नाराज हो सकते हैं।

लव– जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग घर की व्यवस्था को खुशनुमा बनाकर रखेगा, इससे आपको राहत मिलेगी। आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी।

स्वास्थ्य– गलत खानपान की वजह से पेट में गैस और एसिड बनने जैसी दिक्कत महसूस करेंगे। मेडिटेशन करें और हल्का खानपान रखें।

भाग्यशाली रंग– केसरिया

भाग्यशाली अंक– 9

कुंभ

पॉजिटिव- घर की देखरेख और बदलाव की गतिविधियां होंगी। अपनी विचारधारा और योजनाओं पर अमल करने का उचित समय है। आप अपने कार्य को बेहतर तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की सफलता का भरपूर लुत्फ उठाएंगे।

निगेटिव– शंकालु स्वभाव आपके और अन्य लोगों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर देता है। बेहतर होगा कि आत्म मनन करें और कमियों में सुधार लाएं। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपसे संबंध खराब कर सकता है। इसलिए किसी पर अधिक विश्वास न करें।

व्यवसाय– व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और भविष्य संबंधी गतिविधियों की भी योजनाएं बनेंगी। परिवर्तन संबंधी योजनाएं जल्दी क्रियान्वित होंगी। पार्टनरशिप के व्यवसाय में अभी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।

लव– परिवार के साथ मनोरंजन और हास-परिहास में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें, किसी प्रकार की बदनामी संभव है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन ब्लड प्रेशर की जांच नियमित करवाएं। और संतुलित आहार रखें।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 5

मीन 

पॉजिटिव– अपनी किसी खास योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी।

निगेटिव– जल्दबाजी और गुस्से से स्थितियां और बिगड़ सकती हैं। कहीं भी जल्दी अपनी प्रतिक्रिया न दें, पहले स्थितियों को समझना जरूरी है। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें और अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।

व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी कोई कार्य खुद ही निपटाने का प्रयास करें। इस समय कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है, जो कि आपके लिए फायदेमंद भी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियां दूर होंगी और कार्य में गति आएगी।

लव– पारिवारिक व्यवस्था सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान रहेगी।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 2