

लोकेशन -ऋषिकेश

संवाददाता- सागर रस्तोगी


सावन के चौथे सोमवार के दिन ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट,पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महादेव की झांकि आकर्षण का केंद्र रही।


शिव रूप धरे कलाकार और शिव के भस्मी स्वरूप में नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा जो श्रद्धालुओं का ध्यान खींचते रहे।
वंही इस भक्तिमय वातावरण मे भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाकर ऋषिकेश की गंगाघाटी को गुंजायमान कर दिया।


बता दें कि गंगा घाटी मे होने वाली नित्य सांय कालीन गंगा आरती का उद्देश्य गंगा और इसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए जन सहभागिता व जन जागरूकता लाना है। साथ ही लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक करना है।

जिससे लोग जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए उसमें कचरा और पॉलिथीन आदि न डालें और खुद जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें।


