
नवीन चन्दोला
थराली, चमोली।

चमोली जिले के थराली विकासखंड के अंतर्गत आज सोमवार को मां भगवती आजीविका स्वायत्त सहकारिता की वित्तीय वर्ष 2023-24 की वार्षिक आम सभा बैठक का आयोजन किया गया, बैठक का संचालन रीप परियोजना के ब्लॉक कॉर्डिनेटर विपिन मिश्रा द्वारा किया गया।

वार्षिक आम सभा बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के साथ किया गया, उसके पश्चात प्रार्थना की गई। तत्पश्चात वित्तीय वर्ष 2023-24 के व्यवसायिक गतिविधि, लेन- देन ,लेखा- जोखा, FDR के आंकलन की जानकारी समूह सदस्यो को दी गई। तत्पश्चात ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना एवं एनआरएलएम परियोजना की जानकारी दी गई। इसके साथ ही निदेशक मंडल सदस्यों का चयन किया गया.

जिसमे अध्यक्ष के रूप में मुन्नी देवी, कोषाध्यक्ष के रूप में सुशीला देवी, सचिव के रूप में सरस्वती देवी, बुक कीपर सोनी देवी को चुना गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मोहन प्रसाद जोशी एवं ब्लॉक प्रमुख थराली कविता देवी द्वारा समूह की महिलाओं को लखपति दीदी कार्यक्रम के माध्यम से अपनी आजीविका बढाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही खंड विकास अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया की समूह के माध्यम से मिलजुल कर व्यावसायिक गतिविधि जैसे आचार, जैम ,जैली, ऊनी उद्योग , आटा चक्की ,सिलाई सेंटर इत्यादि अनेकों व्यवसाय के माध्यम से अपनी आय अर्जित करने हेतु कार्य किए जाने चाहिए।

बैठक को सफल बनाने में विपिन मिश्रा, अनिल पुरोहित, पंकज पुरोहित ,गंभीर नेगी,मुकेश रावत, सूरज कोहली, कला पुरोहित ,हर्षपाल रावत एवं निदेशक मंडल सदस्यों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया

