
रिपोर्टर – संजय जोशी
स्थान -रानीखेत
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या खिरखेत इंटर कॉलेज पहुंची। उन्होंने यहां पौधारोपण की शुरुआत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष पौध लगाने के साथ ही एक मां की तरह उसका पालन-पोषण करना आवश्यक है।

इससे पूर्व यहाँ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम 15अगस्त तक चलेगा जिसके तहत प्रति बूथ पचास वृक्ष पौध लगाने है।

उन्होंने वृक्ष पौधों के संरक्षण व संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का पालन-पोषण किया जाता है , उसी प्रकार वृक्ष पौधों का भी संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से पेड़ पौधे बचाव कर सकते है।

कार्यक्रम से पूर्व कैबिनेट मंत्री मजखाली मंडल के मौना चौकुनी पहुंची जहाँ उहोंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ।

उन्होंने कहा कि देश और राज्य का विकास प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हो रहा है। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना तथा निराकरण करने का आश्वासन दिया।

