ब्रेकिंग-उत्‍तरकाशी जिले में मार्गों के बाधित होने का क्रम जारी है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्‍थानों पर मलबा आने से रास्ते बंद

ब्रेकिंग-उत्‍तरकाशी जिले में मार्गों के बाधित होने का क्रम जारी है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्‍थानों पर मलबा आने से रास्ते बंद

स्थान -उत्‍तरकाशी

उत्‍तरकाशी जिले में मार्गों के बाधित होने का क्रम जारी है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्‍थानों पर मलबा आने से रास्ते बंद है। बडी संख्‍या में यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

भारी भूस्‍खलन के बाद मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर, नेताला व सैंज के पास अवरुद्ध है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डाबरकोट पर सड़क अवरुद्ध है।

अधिकारियों के मुताबिक हाईवे को सुचारु करने की कार्यवाही गतिमान है। मार्ग खुलने मे समय लग सकता है। यात्रियों से अपील की गई है

कि संयम बनाएं रखें, किसी भी प्रकार की जल्दबाजी व जोखिम न उठायें, सुरक्षित स्थान पर बने रहें। मार्ग सुचारु होने पर पुनः अवगत करवा दिया जायेगा।