खटीमा,सितारगंज क्षेत्र में आई बाढ़ आपदा की समीक्षा बैठक” जिसमें प्रत्येक विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जिला अधिकारी ऊधमसिंहनगर उदयराजसिंह ने जिया जायजा।

खटीमा,सितारगंज क्षेत्र में आई बाढ़ आपदा की समीक्षा बैठक” जिसमें प्रत्येक विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जिला अधिकारी ऊधमसिंहनगर उदयराजसिंह ने जिया जायजा।

रिपोर्ट =अशोक सरकार

स्थान= खटीमा

ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने 13 जुलाई को खटीमा लोहिया हेड पावर हाउस के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सितारगंज और खटीमा के समस्त विभागों तथा अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने बताया

, कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा 10 करोड रुपए की आपदा प्रभावित लोगों के लिए राशि उपलब्ध करा दी गई है। इसलिए धन की कोई कमी नहीं आएगी, और उन्होंने बताया कि आपदा के जो मानक होते हैं

उनके अनुरूप सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी, साथ ही साथ उन्होंने बताया कि विद्युत पोलो की जो समस्या है, जहां जगह-जगह पोल टूट गए थे, बिजली के तार टूट गए थे, उनके रिस्टोरेशन की पोजीशन की जानकारी भी ली। वहीं उन्होंने बताया कि उनको स्टोर कर लिया गया है।

साथ ही बताया कि बाढ़ का पानी तो निकल चुका है लेकिन उससे जो बीमारियां फैलने का खतरा है उसके संबंध में उचित कदम उठा लिए गए हैं, वहीं पीडब्ल्यूडी के सड़कों को आवागमन हेतु खोल दिया गया है, बाढ़ से सड़कें टूट गई उनका भी संज्ञान लिया गया है इसी प्रकार युद्ध स्तर पर कार्य किए जाने की बात कही गई और समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया की आपदा प्रबंधन में सक्रिय रूप से कार्य करें।

जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने बताया कि शारदा नहर में जो टूट हुई थी उसे भी संज्ञान में लिया गया है और जो बेहतर से बेहतर हो सकता है उसके लिए कदम उठाए जाएंगे। दूसरी तरफ सिंचाई विभाग के संबंध में भी नहरों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

जिलाधिकारी उधम सिंह नगर उदय राज सिंह के समीक्षा बैठक में सितारगंज खटीमा के उप जिला अधिकारी, तहसीलदार, सिंचाई विभाग के अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी गणों के साथ साथ समस्त विभागों के अधिकारियों की मौजूद रहे।