

रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

वन निगम प्रबंधन के द्वारा बन निगम कर्मियों का उत्पीड़न करने से आक्रोशित बन निगम कर्मियों ने शुक्रवार को संगठन के प्रभागीय अध्यक्ष महेश चंद जोशी की अध्यक्षता में लोहाघाट में एकदिवसीय धरना दिया


तथा सचिव द्वारा दिए गए आदेश को वापस लेने की मांग की कर्मचारियों के द्वारा प्रबंध तंत्र के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई अध्यक्ष महेश चंद्र जोशी व बन निगम कर्मियों ने कहा बन निगम प्रबंधन कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है उन्होंने बताया प्रबंधन तंत्र द्वारा 2002 में विनिमित कर्मचारी जिनको शासन द्वारा वर्ष 1991 में वरिष्ठता दी गई थी


तथा सारे लाभ दिए जा रहे थे अब उस आदेश को सचिव सत्यप्रकाश के द्वारा निरस्त कर दिया गया है जो बन निगम कर्मियों व उनके परिवार का उत्पीड़न है

इस आदेश से बन निगम कर्मी काफी तनाव में है कर्मचारियों ने कहा यदि वन निगम प्रबंधन इस आदेश को वापस नहीं लेता है तो प्रदेश के समस्त वन निगम कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन तंत्र की होगी

उन्होंने कहा कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा वहीं प्रबंधन को लेकर कर्मचारी काफी आक्रोश में नजर आए धरने में कई वन निगम कर्मी शामिल रहे



