उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट – ब्यूरो रिपोट
स्थान – चमोली
उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले शहीद जवान कीरत सिंह रावत सेना में सेवा के दौरान शहीद हो गए। कीरत सिंह 20 गढ़वाल राइफल में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। उनके निधन की खबर के बाद से प्रदेश में शोक की लहर है।उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले शहीद जवान कीरत सिंह रावत सेना में सेवा के दौरान शहीद हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक नारायणबगड़ के चिरखून गांव के रहने वाले जवान कीरत सिंह बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के सेना अस्पताल में इलवाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घर में चल रही थी शादी की तैयारियां बताया जा रहा है कि जवान कीरत सिंह रावत की पिछले साल नवंबर में ही सगाई हुई थी। उनके घर पर उनकी शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच ये घटना हो गई। कीरत सिंह अपने घर के इललौते चिराग थे। इकलौते बेटे के असमय चले जाने से माता-पिता और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।

साल 2018 में हुए थे सेना में भर्तीमिली जानकारी के मुताबिक चिरखून गांव के कीरत सिंह रावत साल 2018 में ही सेना में भर्ती हुए थे। कीरत 20 गढ़वाल राइफल्स में सेवाएं दे रहे थे।

वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ ठीक नहीं था। जिस कारण उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। दिल्ली के सेना अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
