भाजपा पूर्व जिला महामंत्री ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता पर लगाए टेंडर प्रक्रिया में धाधली के आरोप

भाजपा पूर्व जिला महामंत्री ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता पर लगाए टेंडर प्रक्रिया में धाधली के आरोप

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट (चंपावत )

सोमवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय लोहाघाट में 12 निर्माण कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता संजय चौहान के नेतृत्व में टेंडर प्रक्रिया करवाई जा रही थी जिसमें क्षेत्र के कई ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे टेंडर प्रक्रिया दिनभर चली

वही शाम होते ही भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री श्याम ढेक ने अधिशासी अभियंता संजय चौहान पर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने नियम विरुद्ध कार्य करने के गंभीर आरोप लगा दिए ढेक ने कहा अधिशासी अभियंता ने टेंडर पढ़ने के 2 घंटे के बाद दो टेंडर फिर से एक्सेप्ट किए और जो कागज प्रक्रिया से पहले लेने थे वह बाद में लिए गए श्याम ढेक ने अधिशासी अभियंता चौहान पर 25-25 लाख के बॉन्ड बिना निविदाएं निकाले

अपने चहेतों को कार्य दिए जाने का आरोप लगाया उन्होंने चौहान पर 12% कमीशन लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने प्रशासन से इस टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने व जांच करने की मांग करी है वही अपने ऊपर लगे आरोपों से अधिशासी अभियंता चौहान तिलमिला गए

और दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई जिससे माहौल गर्मा गया वहीं अधिशासी अभियंता ने कहा टेंडर प्रक्रिया में धांधली के आरोप सरासर गलत है टेंडर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सभी ठेकेदारों के सामने करवाई गई है टेंडर सभी के सामने खोले गए हैं

उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार व झूठा बताया है अब सच्चाई क्या है यह तो जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपों में कितनी सत्यता है