
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोट -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने–अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा स्थानीय सीएलजी की बैठक लेने के निर्देश दिए गए हैं।


जिस आदेश के क्रम में आज दिनांक 10.03.2024 को श्री डी०आर०वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं द्वारा थाना लालकुआं में थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबर तथा पीस कमेटी के सदस्यों की गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में थाना क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा आगामी होली तथा रमजान पर्व के दृष्टिगत पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील की गई।

गोष्ठी में नए सीएलजी सदस्यों को भी शामिल किया गया। सभी से उत्पन्न समस्याओं को जाना गया और उनका निराकरण भी किया गया।



