
लोकेशन – हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट


नैनीताल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस द्वारा नशे और अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।



पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में चोरगलिया पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई।


पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय सुखदेव सिंह निवासी धौराडाम नजीमाबाद, थाना किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध शराब के स्रोत और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 43/2026 दर्ज की है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार और कांस्टेबल टेनिस सिंह शामिल रहे। टीम ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया।

नैनीताल पुलिस ने कहा है कि नशे और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से भी ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

