
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है



रिपोट -महावीर सिंह राणा

स्थान – उत्तरकाशी

अवैध नशे एवं अन्य काले धन्धे में लिफ्त माफियाओं के खिलाफ उत्तरकाशी के पुलिस एक्शन मोड़ पर हैं, उनके द्वारा अधीनस्थ सभी अधीकारियों को संदिग्ध गतिविधियों एवं तस्करों पर कड़ी नजर रखते हुये सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हुये हैं,


वही कल प्रभारी निरीक्षक धऱासू, दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम द्वारा क्यू नगुण बैरियर से कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुये देवेन्द्र, श्याम बहादुर व रोशन बहादुर नाम के 03 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है,

जिनके कब्जे से 192 नग प्रतिबंधित कांजल की लकड़ी बरामद की गयी। तस्कर वाहन संख्या UK10TA-3636 बोलेरो से लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। जिन्हें कि पुलिस ने नगुण बैरियर पर दबोच लिया ।

पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि वह इस लकड़ी को मानपुर-किशनपुर के जंगलों से काटकर ला रहे थे, जिसको वह सहारनपुर उत्तरप्रदेश में बेचने की बेचने की फिराक मे थे। पुलिस द्वारा तस्करों व लकड़ी को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है



