वन बीट अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत

वन बीट अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान :टनकपुर ( चंपावत)

तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाली टनकपुर की शारदा रेंज में तैनात वन बीट अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी की मौत गोली लगने की वजह से हुई है। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि वन कर्मी का शव उसके सरकारी आवास कलोनिया से बरामद हुआ है। गोली कैसे चली इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल वन विभाग और पुलिस की टीम वनकर्मी की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना टनकपुर थाना क्षेत्र की है

मृतक वनकर्मी नैनीताल जिले के चोरगलिया का रहने वाला था। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी वन क्षेत्र के कलोनिया चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी 35 वर्षीय हरीश चंद्र जोशी का शव 27 फरवरी की सुबह कलोनिया स्थित उनके सरकारी आवास में मिला। हरीश चंद्र जोशी की अप्रैल में शादी होनी थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार गोली लगने से उनकी मौत हुई है

हालांकि गोली उन्होंने खुद चलाई है या किसी और ने इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

इस घटना के बाद हरीश चंद्र जोशी के घर में कोहराम मचा हुआ है। वही वन विभाग के अधिकारी भी अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रहे है। वही मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग कर रहे हैं