
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान लोहाघाट

ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग को लेकर लोहाघाट के स्टेशन बाजार के व्यापारियों व पुलिस के बीच आजकल तनाव की स्थिति पैदा हो रही है सोमवार को भी एक पुलिस कर्मी व युवक के बीच वाहन पार्किंग को लेकर बहस हो गई थी


व्यापारियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा पुलिस ग्राहकों के वाहनों को स्टेशन बाजार में खड़ा नहीं होने दे रही है जिस कारण उनका व्यापार चौपट हो गया है

मंगलवार को स्टेशन बाजार के व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के नेतृत्व में लोहाघाट थाने पहुंचे व्यापारियों ने लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा से ग्राहकों के वाहनों को 10 से 15 मिनट खड़े होने देने की मांग करी ताकि वह अपनी खरीदारी कर सके

ताकि व्यापारियों का व्यापार सुचारू रूप से चल सके वही एसओ लोहाघाट सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने कहा व्यापारीयो के साथ वाहन पार्किंग को लेकर बैठक हुई समस्या का समाधान एसडीएम लोहाघाट के माध्यम से किया जाएगा बुधवार को व्यापारियों की एसडीएम लोहाघाट के साथ बैठक होगी


इसके बाद निर्णय लिया जाएगा एसओ ने कहा समस्या का समाधान कर लिया जाएगा वहीं ग्राहकों के वाहनों को खड़े न होने देने से व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है


