
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – रानीखेत

अल्मोड़ा जिले के पर्यटन नगरी रानीखेत में रानीखेत विधायक डा. प्रमोद नैनवाल 4 करोड़ 86 लाख की चिलियानौला मल्टी स्टोरी पार्किंग का भूमि पूजन शुभारंभ किया। पार्किंग बनने से लोगों को अब सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से निजात मिलेगी। रानीखेत विधायक डा प्रमोद नैनवाल ने कहा कि वह क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।चिलियानौला में पार्किंग की मांग लम्बे समय से की जा रही थी।


इस सकारात्मक पहल क्षेत्र के लोगों काफी खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों को मुझसे उम्मीद थी। मैंने जनता उम्मीद पर कार्य किया है। चिलियानौला में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। लोग भी लंबे समय से नगरपालिका मे पार्किंग की मांग कर रहे थे। मैंने इस समस्या को प्रमुखता से सरकार के सम्मुख उठाया।

इसे गंभीरता से लेते हुए पार्किंग को स्वीकृति दी। वाहन पार्किंग स्थल होने से वाहन सुरक्षित रहने के साथ ही लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। पार्किंग बनने से लोगों और दुकानदारों और स्थानीय लोगों, आने वाले पर्यटकों को इस पार्किंग बड़ा लाभ मिलेगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य भाजपा की डबल इंजन सरकार से क्षेत्र के लोगों को कई महत्काक्षी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि रानीखेत विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत हूं।



