
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – रूड़की

रविवार को झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने लाठरदेवा शेख से रूड़की रेलवे स्टेशन तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया था। वहीं आज पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने वीरेंद्र जाती के सड़क शिलान्यास करने पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है


जिसका विधायक ने श्रेय लेने के चक्कर में सड़क का दोबारा शिलान्यास कर दिया है। उन्होंने झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह श्रेय लेने के लिए क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वर्तमान विधायक का इस सड़क की स्वीकृति में कोई योगदान है तो वह सबूत पेश करें।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में उनके प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने इस सड़क निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की थी और क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी औपचारिक रूप से सड़क का शिलान्यास भी कर चुके हैं। साथ ही विभाग से बजट रिलीज होने और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जब लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया तो क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाती ने श्रेय लेने के चक्कर में दोबारा सड़क का शिलान्यास कर दिया।

देशराज कर्णवाल का कहना है कि उनके प्रस्ताव पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने 8 जनवरी 2019 को घोषणा संख्या 123/2019 के अन्तर्गत यह सड़क स्वीकृत की हुई है जो झबरेड़ा से वाया लाठरदेवा शेख होते हुए रुड़की तक प्रस्तावित थी जिसका प्रथम चरण झबरेड़ा से लाठरदेवा शेख तक पूर्ण हो चुका है।


लाठरदेवा शेख से रुड़की तक का दूसरा चरण अब शुरू हुआ है। झबरेड़ा आगमन पर मुख्यमंत्री ने इसका औपचारिक शिलान्यास पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क काफी पहले स्वीकृत हो चुकी है और वर्तमान विधायक से इसका कोई लेना देना नहीं है।


