
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान -डोईवाला

भले ही देश को आजाद हुए 76 वर्ष बीत चुके हो, और उत्तराखंड को बने 23 वर्ष हो चुके हों, लेकिन डोईवाला में अभी भी ऐसे दर्जनों गांव हैं, जो पक्की सड़क से वंचित है।


पहाड़ी इलाकों का विकास हो सके, इसके लिए उत्तराखंड की जनता ने अलग राज्य बनाने की मांग की थी।

लेकिन अभी भी पहाड़ी इलाकों के गांव इस विकास से कोसों दूर है। जबकि यहां की जनता वर्षों से सड़क बनाये जाने की मांग कर रही है। लेकिन उनकी इन मांगों पर कोई विचार नहीं किया जाता।

किस हालत में यहां के ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जीने को मजबूर है, पर उनकी समस्या देखने वाला कोई नहीं।अपनी इन समस्याओं को लेकर सनगांव के ग्रामीण ग्राम प्रधान हेमंती रावत के नेतृत्व में डोईवाला तहसील पहुंचे,


जहां उन्होंने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप चुनाव बहिष्कार की बात कही।ग्रामीणों ने मांग करी कि अगर शीघ्र गांव में पक्की सड़क नहीं बनाई गई तो यहां के लोग सड़क नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ चुनाव का बहिष्कार करेंगे।


