राजौरी हमले के शहीदों के पार्थिव शरीर को लाया गया जौलीग्रांट एयरपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की श्रद्धांजलि अर्पित

राजौरी हमले के शहीदों के पार्थिव शरीर को लाया गया जौलीग्रांट एयरपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की श्रद्धांजलि अर्पित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट- रितिक अग्रवाल

स्थान डोईवाला

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में 4 दिन पहले हुए आतंकी हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे, जिनमे से उत्तराखंड के पौड़ी और चमोली के दो लाल शहीद हुए ।

जिनके पार्थिव शरीर को आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजौरी आतंकवादी हमले में शहादत देने वाले चमोली के नायक वीरेंद्र सिंह और पौड़ी गढ़वाल के

राइफलमैन गौतम कुमार के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के दो जाबांजों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है।

इस घटना को लेकर पूरा उत्तराखंड दुखी है। देश उनकी शहादत को हमेशा याद रखेगा, ओर उत्तराखंड सरकार शहीदों के परिजनों के साथ है