सल्ट में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत एक दिवसीय पाक कला प्रतियोगिता सम्पन्न, पहाड़ी व्यंजनों को दिया बढ़ावा

सल्ट में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत एक दिवसीय पाक कला प्रतियोगिता सम्पन्न, पहाड़ी व्यंजनों को दिया बढ़ावा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर गोविन्द रावत

स्थान अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत एक दिवसीय पाक कला प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत पहाड़ों में होने वाले लोकल उत्पादों को अब स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील में शामिल किया जाना है।

जिससे लोकल उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।जिसमें कई विद्यालयों की भोजन माताओं ने प्रतिभाग किया। सभी भोजन माताओं द्वारा पहाड़ के अलग- अलग पारंपरिक व्यंजन बनाए गए।

जिसमें सभी विजेता और अन्य प्रतिभागियों को नकद धनराशि प्रदान और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमे उन्होंने स्थानीय उत्पादों से व्यंजन बनाकर सभी का मन मोह लिया ।

व्यंजन में झुंगेरे की खीर, भट्ट के दुबके, गहत की दाल, झोई भात, सिसोन (कंडाली)की सब्जी, भंगीरे की चटनी, मडुआ की रोटी, छछिया, घर के पीसी लून के साथ सलाद आदि परोसकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

सभी जजों और अतिथियों ने पी एम पोषण के अंतर्गत इस पाक कला और बनाए गए व्यंजनों की प्रशंसा की।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सल्ट हरेंद्र शाह, प्रधानाचार्य डीसी फुलोरिया, दिनेश शर्मा, रश्मि प्रताप , हरिपाल नेगी, जयपाल असनोड़ा, रणजीत सिंह आदि शिक्षक,भोजन माताओं व अन्य लोग मौजूद थे।