
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान-रामनगर

रामनगर – कार्बेट नगरी रामनगर के एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामनगर रेखा रावत, विशिष्ट


अतिथि सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, प्रबंधक विनय जिंदल व प्रधानाचार्या संजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पांडे ने स्कूल से संबंधित जानकारी दी।

विद्यालय में छात्र व छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किए। छात्राओं ने प्रस्तुत एसिड अटैक पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। सूफियाना और पहाड़ी गाने आकर्षण का केंद्र रहे।

सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत ने कहा कि वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किए। कार्यक्रम में उत्तराखंड लोक संस्कृति की बारे बहुत सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामनगर रेखा रावत, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, प्रबंधक विनय जिंदल व प्रधानाचार्या संजीव शर्मा, दिव्या पाठक, नीलम सुंदरियाल, केके फुलेरा, चेतन स्वरूप आदि शिक्षक, छात्र, छात्राएं मौजूद थे।


