हरिद्वार जाट महासभा ने विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन।

हरिद्वार जाट महासभा ने विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

देश के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति का तृणमूल कांग्रेस सांसद द्वारा अपमान करने पर जाट महासभा पंचपुरी हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने रानीपुर मोड़ पर पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया है

जाट महासभा पंचपुरी हरिद्वार के अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के द्वारा संसद भवन के बाहर जिस तरह से देश के संवैधानिक पद पर बैठे

उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति जगदीश धनखड़ का अपमान किया गया है वह किसी भी रूप में माफी के लायक नहीं है जिसका जाट महासभा पंचपुरी हरिद्वार घोर निंदा के साथ विरोध भी करती है

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह अपमान केवल देश के उपराष्ट्रपति या राज्यसभा के सभापति का नहीं है बल्कि उसे जाट किसान के परिवार से आए व्यक्ति जिसने अपने खुद के संघर्ष से अपनी प्रतिभा के बल पर यह पद प्राप्त किया के साथ समस्त जात बिरादरी का है

जिस किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि यदि सरकार के द्वारा ऐसी अमानवीय व्यवहार करने वाले संसद को कड़ी सजा नहीं दी गई और कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो जाट समाज देश के जात बिरादरी की पंचायत बुलाकर इस पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।